UPTET Syllabus 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस एक महत्वपूर्ण पहलू है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से UPTET 2026 के सिलेबस की जानकारी दी गई है। यह सिलेबस उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण होगा जो सरकारी स्कूलों में प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने की योजना बना रहे हैं। काफी समय से परीक्षा के पैटर्न और विषयों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सिलेबस के उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आधिकारिक सिलेबस जारी किया गया है।
B.ed और डीएलएड अभ्यर्थियों के लिए यूपीटीईटी इसलिए भी जरूरी माना जा रहा है क्योंकि यूपीटीईटी पास किए बिना शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती। हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन सही सिलेबस की जानकारी न होने के कारण कई बार मेहनत सही दिशा में नहीं लग पाती। अब जब नया सिलेबस सामने आ चुका है, तो उम्मीदवार अपनी पढ़ाई को दोबारा प्लान कर सकते हैं और गैर जरूरी टॉपिक पर समय खराब होने से बच सकते हैं यूपीटेट परीक्षा 2 से 4 जुलाई के मध्य प्रस्तावित है।
यूपीटीईटी परीक्षा 2026 का पैटर्न कैसा होगा
बता दें यूपीटीईटी परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित की जाती है। पहला पेपर प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए होता है, जबकि दूसरा पेपर उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए रखा जाता है। दोनों ही पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होती है। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न एक अंक का होता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होता, जिससे उम्मीदवार सभी सवाल बिना डर के हल कर सकते हैं।
UPTET पेपर I किन उम्मीदवारों के लिए होता है
UPTET पेपर I उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं। इस पेपर में कुल पांच विषय शामिल किए गए हैं। इसमें बाल विकास एवं शिक्षण विधि, भाषा I, भाषा II, गणित और पर्यावरण अध्ययन से सवाल पूछे जाते हैं। हर विषय से 30-30 प्रश्न आते हैं। खास बात यह है कि बाल विकास एवं शिक्षण विधि वाला सेक्शन कई बार निर्णायक साबित होता है क्योंकि इसमें बच्चों की मानसिकता, सीखने की प्रक्रिया और कक्षा में व्यवहार से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
UPTET 2026 पेपर II का सिलेबस क्या कहता है
यूपीटीईटी 2026 पेपर II उच्च प्राथमिक स्तर के लिए रखा गया है। इसमें भी बाल विकास एवं शिक्षण विधि और दोनों भाषाओं से 30-30 प्रश्न होते हैं। इसके अलावा 60 प्रश्न विषय आधारित होते हैं, जो उम्मीदवार गणित और विज्ञान के शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए गणित और विज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं। वहीं सामाजिक विज्ञान शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए सामाजिक अध्ययन से प्रश्न आते हैं। इस पेपर में विषय की जानकारी के साथ यह भी देखा जाता है कि उम्मीदवार पढ़ाने की समझ कितनी अच्छी रखता है।
बाल विकास और शिक्षण है अहम
बाल विकास एवं शिक्षण विधि दोनों ही UPTET के पेपरों का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। साथ ही यह भी परखा जाता है कि शिक्षक कक्षा में बच्चों से किस तरह व्यवहार करता है और पढ़ाने के कौन से तरीके ज्यादा प्रभावी होते हैं। कई उम्मीदवार इस हिस्से को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यही सेक्शन मेरिट में बड़ा फर्क पैदा करता है।
भाषा विषयों में किस तरह की तैयारी जरूरी है
यूपीटीईटी के भाषा वाले हिस्से में केवल व्याकरण तक सवाल सीमित नहीं रहते। इसमें अपठित गद्यांश, शब्दों का अर्थ, वाक्य निर्माण, काल, लिंग, वचन, संधि, समास और अलंकार जैसे टॉपिक शामिल होते हैं। इसके साथ-साथ यह भी देखा जाता है कि उम्मीदवार भाषा को बच्चों तक कितनी आसानी से पहुंचा सकता है। इसलिए रटने के बजाय समझ पर आधारित तैयारी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।
UPTET में गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन की तैयारी कैसे करें
यूपीटीईटी पेपर के अंतर्गत गणित और विज्ञान वाले उम्मीदवारों के लिए कॉन्सेप्ट क्लियर होना बहुत जरूरी है। केवल सवाल हल करना काफी नहीं होता, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि किसी टॉपिक को बच्चों को किस तरह समझाया जाएगा। सामाजिक अध्ययन में इतिहास, भूगोल, राजनीति और समाज से जुड़े बेसिक टॉपिक शामिल होते हैं। यहां तथ्यों के साथ-साथ प्रस्तुति की समझ भी देखी जाती है।
तैयारी करते समय किन बातों का रखें ध्यान
नया सिलेबस जारी होने के बाद यह जरूरी हो गया है कि उम्मीदवार अपनी पुरानी तैयारी की रणनीति पर एक बार फिर नजर डालें। कई बार बिना सिलेबस देखे पढ़ाई करते रहने से समय और मेहनत दोनों बेकार चले जाते हैं।
- सबसे पहले पूरा सिलेबस ध्यान से पढ़ें
- हर विषय के लिए अलग समय तय करें
- कमजोर टॉपिक को पहचान कर उस पर ज्यादा फोकस करें
- बाल विकास वाले हिस्से को हल्के में न लें
- प्रैक्टिस करते समय समय प्रबंधन पर ध्यान दें
आखिर में यही कहा जा सकता है कि यूपीटीईटी 2026 का सिलेबस उम्मीदवारों के लिए एक साफ रास्ता दिखाता है। अब यह पूरी तरह उम्मीदवारों पर निर्भर करता है कि वे इस जानकारी का सही इस्तेमाल कैसे करते हैं। नियमित पढ़ाई, सही योजना और धैर्य के साथ तैयारी की जाए, तो यह परीक्षा उतनी कठिन नहीं लगती जितनी अक्सर मानी जाती है।
UPTET 2026 Syllabus – Paper 1
UPTET 2026 Syllabus – PAPER 2
