UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2026 के लिए नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जनवरी से जून तक आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की जानकारी, शारीरिक दक्षता परीक्षाओं और इंटरव्यू से संबंधित पूरी जानकारी की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी गई है। आयोग की ओर से 28 फरवरी 2026 को यह कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें मुख्य परीक्षाओं और इंटरव्यू की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार साल की शुरुआत में ही कई महत्वपूर्ण मुख्य परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं। इसके बाद अब आने वाली परीक्षाओं की पूरी जानकारी कैलेंडर के माध्यम से दी गई है।
कैलेंडर में मार्च की परीक्षाओं की जानकारी
आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मार्च 2026 में विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की गई है। 12 मार्च को अनुदेशक कंप्यूटर पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जबकि 13 मार्च को अनुदेशक वायरमैन पद हेतु इंटरव्यू के लिए तारीख रखी गई है। इसके अतिरिक्त अनुदेशक मैकेनिक के लिए 17 से 20 मार्च 2026 तक इंटरव्यू निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुदेशक प्लंबर पद के लिए 23 से 25 मार्च 2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 28 मार्च 2026 को टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पद के लिए इंटरव्यू की तारीख रखी गई है।
अप्रैल और मई महीने में भी कई पदों के लिए इंटरव्यू
मार्च के अलावा अप्रैल 2026 में भी सहायक सांख्यिकी अधिकारी और अनुदेशक वेल्डर सहित कई पदों के लिए इंटरव्यू प्रस्तावित रखे गए हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कुछ तिथियां भी आरक्षित रखी गई हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर परीक्षाओं को आयोजित कराया जा सके। वहीं, दूसरी ओर कनेक्ट सहायक के अंतर्गत टाइपिंग परीक्षा जून में कराई जाने की जानकारी कार्यक्रम में दी गई है।
जून 2026 तक जारी रहेगा कार्यक्रम
जून 2026 तक विभिन्न प्रकार के पदों के लिए इंटरव्यू की तारीख निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्यक्रम संबंधित विज्ञापन संख्या के आधार पर ही आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
PET 2025 को लेकर भी महत्वपूर्ण सूचना
जारी किए गए नोटिस के अनुसार 30 दिसंबर 2025 के शासनादेश के अनुरूप चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जारी किए गए नोटिस की जानकारी को ही सही माने। आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर समय-समय पर सभी दिशा-निर्देश और जरूरी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। और पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।
