UP Shiksha Mitra Salary News: लखनऊ में विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी राहत देने वाली घोषणा की है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षामित्र अनुदेशक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया है। इस घोषणा के बाद प्रदेश भर में काम कर रहे लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों में उम्मीद का माहौल देखा जा रहा है।
करीब 1.75 लाख कर्मियों को मिलेगा लाभ
प्रदेश में इस समय लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्र और 28 हजार से अधिक अनुदेशक काम कर रहे हैं जो कई वर्षों से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार करीब नौ साल बाद इनके मानदेय में बढ़ोतरी करने जा रही है। बताया गया कि मानदेय में 8000 रुपये प्रतिमाह तक बढ़ोतरी कियूए जानें की बात कही है हालांकि आधिकारिक आदेश जारी होना अभी बाकी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इन कर्मियों में राहत की भावना देखी जा रही है।
2017 के बाद पहली बार बढ़ेगा मानदेय
साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षामित्रों की समस्या बड़ा मुद्दा रही थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द होने पर सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह किया था। उसके बाद से अब तक मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने समय समय पर इस मुद्दे को सदन में उठाया जिसके बाद अब मानदेय बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है शिक्षा मित्रों के मानदेय में 8000 रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई है इसके बाद इनका मानदेय ₹18000 हो जायेगा, वहीं अनुदेशकों के मानदेय में भी ₹8000 की बढ़ोतरी की जा रही इसके बाद इनका मानदेय ₹17000 हो जाएगा।
शिक्षकों के लिए 5 लाख तक कैशलेस इलाज
सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार सभी शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दी गई है जो 1 अप्रैल से लागू होगी। इस योजना से बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और अनुदेशक भी लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य सुविधा लागू होने के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों को इलाज के खर्च को लेकर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी
प्रदेश में करीब 1.70 लाख आशा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं जिन्हें वर्तमान में 2500 से 3500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि मिलती है। सरकार इस राशि में भी बढ़ोतरी की दिशा में काम कर रही है। सदन में यह भी कहा गया कि शिक्षामित्र अनुदेशक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और विद्यालयों में भोजन बनाने वाली रसोइयों के मानदेय में भी वृद्धि की जाएगी जिससे इन वर्गों के कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद बनी है।
1 अप्रैल से बढ़े हुए मानदेय की उम्मीद
1 अप्रैल से बढ़े हुए मानदेय को लेकर सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है। सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री ने स्पष्ट कहा कि शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा कार्यकर्ताओं और विद्यालयों में भोजन बनाने वाली रसोइयों को अब बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा, जिसे नए शैक्षणिक सत्र यानी 1 अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया गया है। लंबे समय से लंबित इस मांग पर सरकार के फैसले से प्रदेश भर के कर्मचारियों में खुशी और राहत की उम्मीद बढ़ गई है, क्योंकि अब उन्हें बेहतर आर्थिक सहयोग मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
