यूपी होमगार्ड परीक्षा से पहले सरकार का नया बदलाव, इन अभ्यर्थियों को मिलेगा सीधा फायदा UP Home Guard Latest Update

Published on: February 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Home Guard Latest Update: उत्तर प्रदेश में 45000 होमगार्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नया अपडेट सामने आया है। यूपी होमगार्ड परीक्षा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा मित्रों को होमगार्ड चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता देने की बात कही है। प्रदेश में 19000 से अधिक शैक्षिक सेवा दे रहे प्रशिक्षित आपदा मित्रों को होमगार्ड चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी। ऐसे में होमगार्ड बनने के लिए अब प्रतियोगिता और अधिक बढ़ सकता है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गए हैं। इन लोगों को वरीयता देने के बाद सामान्य अभ्यर्थियों के अवसर कम हो जाएंगे।

आपदा मित्रों को होमगार्ड बनने का मिलेगा अवसर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 45000 से अधिक पदों के लिए चल रही होमगार्ड प्रक्रिया के बीच आपदा मित्रों को प्राथमिकता देने की बात कही है। बता दें, उत्तर प्रदेश के आपदा मित्र की सेवा अस्थायी होती है, लेकिन जब उन्हें होमगार्ड के रूप में काम करने का मौका मिलेगा तो एक तरह से उनका पद स्थायी हो जाएगा। साथ ही उन्हें मानदेय भी मिलने लगेगा, जबकि आपदा मित्रों को सुरक्षित काम करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। प्रदेश में लगभग 19000 आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा स्नातक, परास्नातक विद्यार्थियों के लिए 2 वर्षीय आपदा प्रबंधन इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

पहली बार होमगार्ड चयन प्रक्रिया में हुए कई बदलाव

उत्तर प्रदेश होमगार्ड की अधिसूचना लंबे समय बाद जारी की गई है। प्रदेश में 41424 होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आधिकारिक परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी गई हैं। 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को होमगार्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली बार यह परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जा रही है। इससे पहले होमगार्ड का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के आयोजित किया जाता था, लेकिन इस बार चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण शामिल किया गया है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें, उत्तर प्रदेश होमगार्ड चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।

यह पढ़ें – शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में ₹8000 तक बढ़ोत्तरी, सीएम योगी की घोषणा

कितने अंकों की होगी होमगार्ड परीक्षा

होमगार्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी को एक ओएमआर शीट दी जाएगी, जिसमें सही जवाब वाले ऑप्शन को टिक करना होगा। अधिकांश सवाल सामान्य ज्ञान से ही पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी।

परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट

होमगार्ड परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें पुरुषों के लिए 28 मिनट में 4.5 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है। इस टेस्ट में पास होने के बाद उम्मीदवारों को अगले राउंड में जाने का मौका दिया जाएगा। वहीं महिलाओं के लिए 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है। बता दें, होमगार्ड की प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 20% का आरक्षण दिया गया है।

कितनी मिलेगी होमगार्ड को सैलरी

उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पास होने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। अंतिम चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। बता दें, होमगार्ड बनने के बाद प्रतिदिन के ₹600 भत्ते के रूप में दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता और बैंक भत्ता भी दिया जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो होमगार्ड की 1 महीने की सैलरी ₹20000 से लेकर ₹30000 तक के बीच हो सकती है।