UP Employees Salary News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों को लेकर आदेश दिया है आदेश के मुताबिक इन सभी कर्मचारियों को होली से पहले वेतन देने का आदेश दिया गया है सीएम योगी ने कहा है कि 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश में कार्य दिवस घोषित किया जाता है जबकि दो तीन और चार मार्च को छुट्टी रहेगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के त्यौहार को देखते हुए प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को साफ निर्देश जारी किए हैं।
सरकारी और संविदा कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर कहा है कि नियमित कर्मचारियों का वेतन हर हाल में होली से पहले उनके खातों में पहुंच जाना चाहिए इसके अलावा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी संविदा कर्मचारी और अन्य सभी अस्थाई कर्मचारियों का वेतन भी होली से पहले हर हाल में ट्रांसफर हो जाना चाहिए ऐसे में प्रदेश के लाखों सरकारी और संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत मिली है अब उनका वेतन होली से पहले उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
इस बार फरवरी का वेतन फरवरी में ही मिलेगा
जानकारी के अनुसार प्रदेश के वित्त विभाग द्वारा होली के त्यौहार को देखते हुए सभी जिलाधिकारी के साथ-साथ मुख्य और वशिष्ठ कोष्ध कार्यों को जरूरी निर्देश जारी कर कहा गया है की होली की छुट्टियों के मध्य नजर वेतन और पेंशन वितरण की पूरी प्रक्रिया फरवरी महीने के अंतिम कार्य दिवस तक हर हाल में पूरी करनी होगी क्योंकि इसके अगले दिन लगातार तीन दिन कार्यालय में छुट्टी घोषित की गई है इसके अतिरिक्त राज्य कर्मचारी सहायता प्राप्त शिक्षक और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी शिक्षक सहित सभी कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन 28 फरवरी को ही दिया जाएगा।
प्रदेश में सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ संविदा आउटसोर्स कर्मचारी के अलावा प्रदेश भर के पेंशनरों को फरवरी महीने का भुगतान फरवरी में ही किया जाएगा उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर लगभग 35 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और लाखों संविदा कर्मचारी को एडवांस वेतन का लाभ प्राप्त होगा।
संपत्ति का विवरण न देने वाले कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन
इसके साथ-साथ सरकार द्वारा मानव संविदा पोर्टल पर 31 जनवरी तक कर्मचारियों से संपत्तियों का ऑनलाइन बुरा मांगा था जिसमें 47816 ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने अभी तक अपना संपत्ति विवरण नहीं दिया है अब इन कर्मचारियों को 10 मार्च तक जानकारी देने की छूट दे दी है। इसके बाद ही उन्हें जनवरी और फरवरी महीने का वेतन दिया जाएगा होली पर इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा इस संबंध में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शासनादेश जारी करते हुए 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन विवरण ना देने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। अगर यह कर्मचारी 10 मार्च तक अपना पूरा विवरण मानव संविदा पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं तो इसके बाद इनका पूरा वेतन दिया जाएगा।
