यूपी बोर्ड 10वीं अंग्रेजी का पेपर, परीक्षा से पहले जरूर देखें ये महत्वपूर्ण प्रश्न UP Board 10th English Sample Paper 2026

Published on: February 20, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Board 10th  English Sample Paper 2026: यूपी बोर्ड 10वीं के सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र के बाद अंग्रेजी विषय का पेपर महत्वपूर्ण होता है। यूपी बोर्ड दसवीं कक्षा अंग्रेजी का पेपर 23 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अंग्रेजी के Guess प्रश्न पत्रों की तलाश कर रहे हैं। ऐसे सभी छात्र जो यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं, तो उनके लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी है। दसवीं की कक्षा में अंग्रेजी पेपर की संपूर्ण एनालिसिस और पेपर में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी दी गई है। इन प्रश्नों को देखकर छात्र अपनी तैयारी को और अच्छा बना सकते हैं।

पूर्णांक और पेपर का विभाजन

यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय 70 अंकों की पूर्णांक के साथ दो खंडों में विभाजित किया गया है। पहला खंड 20 अंकों का रखा गया है, जो की बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। इसके उत्तर ओएमआर शीट में गोला भरकर देने होंगे। वहीं दूसरा खंड व्याख्यात्मक प्रकार के प्रश्नों का रखा गया है, जिसमें आपको लिखित प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसके लिए 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। पेपर में पास होने के लिए छात्र को 70 में से 23 अंक कम से कम लाने होंगे और ओवरऑल प्रैक्टिकल और बोर्ड एग्जाम के लिखित परीक्षा दोनों को मिलाकर 70 अंकों में से 33 अंक पास होने के लिए आवश्यक होंगे। अधिकतर छात्र अंग्रेजी विषय में कठिनाई महसूस करते हैं। आने वाले प्रश्नों को लेकर भी भ्रम की स्थिति रहती है। अगर छात्र सही प्रकार से तैयारी करें, तो अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

यह पढ़ें – CBSE परीक्षा में 2 नए बदलाव, इस साल 10वीं 12वीं परीक्षाएं क्यों हैं अलग

UP RTE Admission 2026: 21 फरवरी से दूसरे चरण के आवेदन शुरू, निजी स्कूलों में करायें फ्री एडमिशन

पेपर लिखने का तरीका और समय प्रबंधन

छात्रों के लिए पेपर सॉल्व करने का तरीका और समय प्रबंधन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। छात्रों को अपने समय प्रबंधन के अनुसार ही प्रश्नों को सॉल्व करना चाहिए। छात्रों को उन प्रश्नों के उत्तर सबसे पहले लिखे जाने चाहिए, जो आपको पूरी तरह से याद हैं। अगर कोई ऐसा प्रश्न है, जो आपको याद नहीं आ रहा है, तो इस प्रश्न को अंत में अपने शब्दों से बनाकर उत्तर जरूर लिखें। अगर आप किसी भी प्रश्न को बिना सॉल्व किया छोड़ देते हैं, तो परीक्षा परिणाम संतोषजनक प्राप्त नहीं होगा। ऐसे में प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लिखना समझदारी का काम होता है। बड़े वाले क्वेश्चन चार अंकों के होते हैं। अगर आप अपने शब्दों में किसी प्रश्न का उत्तर लिखते हैं, तो भी कम से कम दो अंक अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर महत्वपूर्ण

छात्रों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न महत्वपूर्ण साबित होते हैं। इन प्रश्नों के उत्तर देते समय गोलों को भरते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। सबसे पहले सर्किल पर एक डॉट लगा लें और उन्हें मिलान कर लें। इससे आपका सही गोला भरा जाएगा। अगर इन गोलों को सही स्ट्रेटेजी के साथ भरते हैं, तो आपका समय भी बचेगा। छात्र पैराग्राफ के प्रश्नों को उत्तर देते समय पैराग्राफ को पढ़ते हैं और उसके बाद प्रश्नों को पढ़ते हैं, तब उत्तर देखते हैं। लेकिन विशेषज्ञ की माने, तो प्रश्नों को पढ़ना चाहिए और उसके बाद पैराग्राफ को पढ़ते हुए उत्तर लिखना चाहिए। अगर छात्र पैराग्राफ से पहले प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं, तो पैराग्राफ पढ़ते ही प्रश्नों के उत्तर आसानी से ढूंढ कर और जल्दी लिख सकते हैं।

फॉर्मेट का ज्ञान विशेष तौर पर रखें छात्र

छात्रों को पेपर में प्रार्थना-पत्र या फिर पत्र लिखते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। पत्र फॉर्मल या इनफॉर्मल होने पर उसके फॉर्मेट का विशेष ध्यान रखा जाता है और छात्रों को उसी के आधार पर अंक भी मिलते हैं। प्रार्थना-पत्र में विषय और दिनांक जरूर अंकित करनी चाहिए। आप जो भी लिखना चाह रहे हैं, वह सरलता से समझ में आ जाए, इसके लिए भाषा सरल और स्पष्ट होना महत्वपूर्ण होता है। वहीं व्याकरण के नियमों का पालन भी करना चाहिए। डायरेक्ट और इनडायरेक्ट के व्याकरण के नियमों का पूरी तरह पालन करना आवश्यक होता है। वहीं अनुवाद करते समय एक-एक शब्द को अच्छे से पढ़ना चाहिए। भाषा का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

यूपी बोर्ड 10वीं अंग्रेजी सैंपल पेपर – Click Here