यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स देखें पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम की नई जानकारी UP Board 10th 12th Passing Marks 2026

Published on: February 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Board 10th 12th Passing Marks 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पासिंग मार्क्स निर्धारित किए हैं परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में काम से कम 33% अंक लाने जरूरी है थ्योरी ऑफ प्रैक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य है अगर छात्र दोनों में पास नहीं होता है तो ऐसे छात्र फेल माने जाएंगे 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सभी विषयों की पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम को ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में विषयों के आधार पर क्या-क्या पासिंग मार्क्स रखे गए हैं आईए जानते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12 पासिंग मार्क्स 2026

यूपी बोर्ड की कक्षा 12 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। 12वीं कक्षा के लिए 100 अंकों के थ्योरी पेपर में छात्रों को कम से कम 33 अंक लाने होंगे। जिन विषयों में प्रैक्टिकल होता है उनमें 70 अंकों के थ्योरी पेपर में कम से कम 23 अंक लाना जरूरी है क्योंकि 30 अंक प्रैक्टिकल के होते हैं छात्रों को अच्छा स्कोर करने के लिए प्रैक्टिकल के साथ-साथ थ्योरी में भी बैलेंस बनाकर रखना होगा तो वह अच्छे प्राप्तांक ले सकते हैं।

UP Board कक्षा 12 विषयवार पासिंग मार्क्स 2026

यूपी बोर्ड द्वारा 12वीं के पासिंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं जिसके अनुसार परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रैक्टिकल वाले विषयों में 70 अंक थ्योरी और 30 अंक प्रैक्टिकल के होते हैं, जिनमें कम से कम 23 अंक लाना जरूरी है और छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यम से विषयवार पासिंग मार्क्स देखकर आसानी से जान सकते हैं।

विषय का नामकुल अंकपासिंग अंक
अंग्रेजी10033
हिंदी10033
इतिहास10033
गृह विज्ञान10033
गणित10033
राजनीति विज्ञान10033
संस्कृत इलेक्टिव10033
समाजशास्त्र10033
उर्दू कोर10033
लेखा10033
बिजनेस स्टडीज10033
अर्थशास्त्र10033
जीवविज्ञान7023
रसायन विज्ञान7023
भूगोल7023
भौतिक विज्ञान7023
कंप्यूटर साइंस6020
शारीरिक शिक्षा5020

यूपी बोर्ड कक्षा 12 ग्रेडिंग सिस्टम 2026

यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में थ्योरी में A1 से E2 और प्रैक्टिकल में A से D तक ग्रेड दिए जाते हैं। परीक्षा पास करने के लिए कम से कम D ग्रेड प्राप्त करना अनिवार्य है और E ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्र फेल माने जाएंगे नीचे दी गई टेबल के अनुसार ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी देख सकते हैं और जान सकते हैं A से लेकर D तक कितने प्रतिशत पर ग्रेडिंग मिलती है।

यूपी बोर्ड 12वीं थ्योरी ग्रेडिंग सिस्टम 2026

ग्रेडप्रतिशत
A191% से 100%
A281% से 90%
B171% से 80%
B261% से 70%
C151% से 60%
C241% से 50%
D33% से 40%
E121% से 32%
E221% से कम

यूपी बोर्ड कक्षा 10 पासिंग मार्क्स 2026

यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2025 की बात की जाए तो छात्रों को पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यूपी बोर्ड 10वीं का थ्योरी पेपर भी 12वीं की तरह ही 70 अंकों का होता है जबकि 30 अंक प्रैक्टिकल के होते हैं और परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी में कम से कम 23 अंक लाने होंगे, इसलिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है अन्यथा वे फेल माने जाएंगे। यूपी बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स का सिस्टम भी यूपी बोर्ड 12वीं की तरह ही रखा गया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 10 विषयवार पासिंग मार्क्स 2026 जानकारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित कराई जा रही कक्षा  10 के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। थ्योरी पेपर 70 अंकों का होता है जिसमें कम से कम 23 अंक लाना जरूरी है और छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यम से विषयवार पासिंग अंक देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के पासिंग मार्क्स भी 12वीं की परीक्षा के तरह ही रखे गए हैं।

विषयकुल अंकपासिंग अंक
हिंदी10033
अंग्रेजी10033
गणित10033
विज्ञान10033
सामाजिक विज्ञान10033
संस्कृत10033
कंप्यूटर10033
गृह विज्ञान10033

यूपी बोर्ड कक्षा 10 ग्रेडिंग सिस्टम 2026

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में भी थ्योरी परीक्षा में A1 से E2 तक ग्रेड दिए जाते हैं और परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम D ग्रेड प्राप्त करना अनिवार्य है, जबकि E ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्र फेल माने जाएंगे नीचे दिए गए टेबल के आधार पर छात्र जान सकते हैं कि कितने प्रतिशत पर कौन सी ग्रेडिंग मिलेगी।

ग्रेडप्रतिशत
A191% से 100%
A281% से 90%
B171% से 80%
B261% से 70%
C151% से 60%
C241% से 50%
D33% से 40%
E121% से 32%
E221% से कम

ऑफिशियल लिंक

ऑफिशल वेबसाइटलिंक
यूपीएमएसपी (UPMSP) आधिकारिक वेबसाइटClick Here