यूपी BEO नोटिफिकेशन से पहले बड़ा बदलाव, शासन का बड़ा निर्णय UP BEO Notification 2026

Published on: February 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP BEO Notification 2026: उत्तर प्रदेश खंड शिक्षा अधिकारी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी की पूरी प्रक्रिया आयोजित कराई जाएगी, लेकिन इससे पहले बड़ा बदलाव हो सकता है और नोटिफिकेशन में कुछ देरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि विभाग ने पहले पुराने नियमों में संशोधन का प्रस्ताव भेजा था, उस पर शासन ने मंजूरी देने से इनकार किया है और पूरी नियमावली फिर से बनाने का निर्देश दिया है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश खंड शिक्षा अधिकारी नोटिफिकेशन का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है।

क्या है नोटिफिकेशन में देरी का कारण

बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती के लिए कुछ बड़े बदलाव प्रस्तावित किए थे, जिसमें योग्यता और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े संशोधन भी शामिल किए गए थे, लेकिन शासन का कहना है कि अधिक बदलाव की आवश्यकता है। इन आंशिक बदलाव से काम नहीं चलने वाला है, इसलिए पूरी नियमावली फिर से दोबारा तैयार किए जाने का आदेश दिया है। बता दें नई नियमावली बनाने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, क्योंकि यह प्रक्रिया कई विभागों जैसे कि बेसिक शिक्षा विभाग, कार्मिक विभाग, वित्त विभाग के माध्यम से गुजरती है और उसके बाद कैबिनेट में मंजूरी के लिए जाती है। इससे एक या दो महीने का समय अतिरिक्त लग सकता है।

पदों की संख्या कितनी रह सकती है

प्रदेश में इस समय 140 से अधिक खंड शिक्षा अधिकारी के पद खाली चल रहे हैं और इसी साल लगभग 40 से अधिक खंड शिक्षा अधिकारी रिटायर होने वाले हैं, जिससे रिक्त पदों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। 2019 की बात की जाए तो 309 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था और 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। इस बार पदों की संख्या 150 से अधिक रहने की संभावना व्यक्त की गई है, हालांकि पदों की संख्या को लेकर और बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

Also Read – CTET की दोवारा परीक्षा कराए जाने को लेकर अधिसूचना जारी, आंसर की और रिजल्ट में हो सकती है देरी

वर्किंग टीचर्स के लिए स्पेशल टीइटी, पासिंग मार्क्स में दी गई छूट

आरटीई से पहले नियुक्त शिक्षकों को क्या मिलेगी TET छूट? शिक्षकों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज

नई नियमावली में हो सकते हैं कई बदलाव

नई नियमावली में योग्यता और भर्ती प्रक्रिया को लेकर कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, हालांकि अंतिम निर्णय नियमावली जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं संभावित बदलाव की बात की जाए तो शैक्षिक योग्यता में बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री के साथ समकक्ष शब्द शामिल था, अब केवल किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ही वैध की जा सकती है। वहीं B.Ed अनिवार्य किया जा सकता है। एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है। वहीं पुराने डिप्लोमा या फिर समकक्ष डिग्री हटाए जाने की संभावना है। इसके अतिरिक्त 10% प्रधानाध्यापक पदोन्नति और 10% अन्य शिक्षक पदोन्नति का प्रस्ताव था, लेकिन अब नए प्रस्ताव में 100% पर सीधे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरने की बात कही गई है।

चयन प्रक्रिया क्या रहेगी

अगर पिछले नोटिफिकेशन और चयन प्रक्रिया को आधार बनाकर देखा जाए तो खंड शिक्षा अधिकारी के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। चयन प्रक्रिया में बदलाव होने की संभावना कम व्यक्त की जा रही है। हालांकि संभावित योग्यता की बात की जाए तो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री और B.Ed को अनिवार्य किए जाने की संभावना है। वहीं आयु सीमा 21 से 40 साल तक आरक्षित नियमों के अनुसार रह सकती है। वहीं कंप्यूटर और प्रशासनिक ज्ञान की वरीयता मिल सकती है। हालांकि अंतिम जानकारी नोटिफिकेशन से ही स्पष्ट हो सकेगी।

कब आ सकता है UP BEO Notification 2026?

जानकारी के अनुसार नई नियमावली तैयार होने के बाद नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल 2026 में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। वहीं पदों की संख्या को लेकर भी स्थिति नोटिफिकेशन में ही साफ होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। फिलहाल अभ्यर्थियों को अब नई नियमावली का इंतजार है। नई नियमावली जारी होने के बाद ही प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।