UP Bed Deled ITEP Online Form 2026: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस समय तीन अलग-अलग रास्ते खुले हुए हैं। एक तरफ एलिमेंट्री लेवल पर पढ़ाने के लिए डीएलएड कोर्स है, दूसरी तरफ बीएड का पारंपरिक रास्ता है और अब चार वर्षीय आईटीईपी कोर्स भी तेजी से चर्चा में है। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े कोर्स में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच यूपी बीएड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, वहीं आईटीईपी में दाखिले के लिए एनसीईटी परीक्षा का शेड्यूल भी जारी है। ऐसे में उम्मीदवारों के सामने शिक्षक बनने के तीन विकल्प मौजूद हैं।
डीएलएड क्या है?
डीएलएड यानी डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन दो साल का कोर्स होता है। यह उन लोगों के लिए होता है जो प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। इसमें एडमिशन आमतौर पर 12वीं के बाद मिलता है। राज्य स्तर पर इसकी प्रवेश प्रक्रिया अलग-अलग होती है। कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को राज्य स्तर का टीईटी एग्जाम पास करना जरूरी होता है। उत्तर प्रदेश में मेरिट के आधार पर डीएलएड कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
बीएड कोर्स का रास्ता
बीएड यानी बैचलर ऑफ एजुकेशन दो साल का कोर्स है जिसे ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए यह डिग्री जरूरी मानी जाती है। पहले तीन साल ग्रेजुएशन और फिर दो साल बीएड करने होते हैं। इसके बाद CTET या राज्य टीईटी पास करना जरूरी होता है। उत्तर प्रदेश में B.Ed कोर्स के लिए आवेदन करने का अच्छा अवसर है ऐसे उम्मीदवार जो बेड के तौर पर माध्यमिक शिक्षक बनना चाहते हैं तो इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आईटीईपी (ITEP) क्या है?
आईटीईपी यानी इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम चार साल का कोर्स है। इसे 12वीं के बाद किया जा सकता है। इस कोर्स में ग्रेजुएशन और बीएड दोनों साथ में होते हैं। यह नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू किया गया कार्यक्रम है। कोर्स पूरा करने पर उम्मीदवार को ड्यूल डिग्री मिलती है और स्कूल शिक्षा के अलग-अलग स्तर के लिए शिक्षक तैयार किए जाते हैं। बता दें आने वाले समय में 2030 से इस कोर्स को पूरी तरह लागू किए जाने की संभावना है और इसी से शिक्षक बनने का रास्ता खुलेगा।
यूपी बीएड 2026 के लिए आवेदन शुरू
उत्तर प्रदेश में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए यूपी बीएड जॉइंट एंट्रेस एग्जाम 2026 का आवेदन प्रोसेस शुरू हो गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी इस बार परीक्षा का आयोजन कर रही है। ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2026 से शुरू हुए हैं। बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 थी अब इसे बढ़ाकर 25 मार्च 2026 कर दिया गया है एंट्रेस एग्जाम 25 अप्रैल 2026 को होगा।
यूपी बीएड 2026 की योग्यता
• उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए
• इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं
• अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
• न्यूनतम आयु 15 वर्ष तय है, ऊपरी आयु सीमा तय नहीं है
यूपी बीएड 2026 की आवेदन फीस
• जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन फीस 1650 रुपये
• एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन फीस 850 रुपये
• फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा
ITEP के लिए एनसीईटी 2026 आवेदन
चार वर्षीय आईटीईपी कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एनसीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी एंट्रेस एग्जाम के जरिए देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में एडमिशन दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 तय की गई है। परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित होगी।
एनसीईटी 2026 की आवेदन फीस
• जनरल वर्ग के लिए आवेदन फीस 1200 रुपये
• ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये
• एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 650 रुपये
इन तीनों कोर्स के जरिए अलग-अलग स्तर पर शिक्षक बनने का अवसर मिलता है। फिलहाल बीएड और आईटीईपी दोनों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और तय तारीखों के भीतर फॉर्म भरे जा सकते हैं। ऐसे ही सभी उम्मीदवार जो शिक्षक के तौर पर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो उन्हें B.ed और आईटीइपी कोर्स करने का सुनहरा अवसर है।
