आंगनवाड़ी में करियर बनाने का अच्छा अवसर, यूपी के कई जिलों में फिर शुरू हुई प्रक्रिया UP Anganwadi Update

Published on: February 23, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Anganwadi Update: 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में करियर बनाने का अच्छा अवसर है। उत्तर प्रदेश सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा को नई शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए मजबूत बना रही है। इसी क्रम में सरकार द्वारा प्रदेश में रिक्त पड़े आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों को भरने की प्रक्रिया बड़े पैमाने पर चलाई जा रही है। प्रदेश में 70000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम में यूपी के 5 से अधिक जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

यूपी आंगनवाड़ी में करियर बनाने का अच्छा अवसर

उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अधिसूचना जारी की गई है और अभ्यर्थियों से ऑनलाइन ही आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया के क्रम में शामली, बहराइच, गोरखपुर, सहारनपुर, मिर्जापुर, बलिया आदि जिलों के लिए उम्मीदवारों को अच्छा अवसर मिला है। ऐसी सभी महिला उम्मीदवार, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में अपना करियर बनाना चाहती हैं, तो विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार निर्धारित की गई अंतिम तिथि तक अपना आवेदन सबमिट कर सकती हैं।

जिले के अनुसार अंतिम तिथि

जिले का नामअंतिम तिथि
शामली8 मार्च 2026
बहराइच9 मार्च 2026
गोरखपुर8 मार्च 2026
सहारनपुर4 मार्च 2026
मिर्जापुर27 फरवरी 2026
बलिया27 फरवरी 2026

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए जरूरी पात्रता क्या है

आंगनवाड़ी के तौर पर करियर बनाने के लिए केवल महिलाओं के लिए अवसर मिलता है। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ-साथ अगर उच्च शिक्षा, जैसे कि ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन, किया है तो इसका अलग से लाभ मिलता है और चयन प्रक्रिया में मदद मिलती है। हालांकि न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास ही होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवार की आयु 18 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए अतिरिक्त छूट दिए जाने का प्रावधान भी रखा गया है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर क्या है चयन की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का चयन संविदा के आधार पर किया जाता है। यह कोई स्थायी पद नहीं है, बल्कि परियोजना के आधार पर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति की जाती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर किया जाता है। एकेडमिक अंकों को जोड़कर मेरिट बनाई जाती है और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरने के बाद फाइनल मेरिट सूची तैयार कर उम्मीदवार का चयन किया जाता है। इसके लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित की जाती है। जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लेकर अंतिम चयन करती है।

क्या है आंगनवाड़ी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित जिले का नोटिफिकेशन खोलना होगा और सभी जानकारी चेक करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर देना है। जरूरी जानकारी बता दें, उम्मीदवारों को इसके लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क चल रही है। ऐसी महिलाएं, जो 12वीं पास हैं और आंगनवाड़ी में करियर बनाना चाहती हैं, तो इस मौके का लाभ उठा सकती हैं।

यह पढ़ें – शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में ₹8000 तक बढ़ोत्तरी, सीएम योगी की घोषणा