Teacher Tet Qualifying Marks Relaxation: सुप्रीम कोर्ट ने प्राइमरी टीचर्स के लिए TET अनिवार्य किया है इस आदेश के बाद राज्यों ने शिक्षकों के लिए विकल्प तलाश ने शुरू कर दिए हैं इसी क्रम में तमिलनाडु सरकार ने शिक्षकों के हित को देखते हुए नया विकल्प तलाशते हुए स्पेशल टेट कराए जाने का निर्णय लिया है और इतना ही नहीं शिक्षकों को TET पास करने के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स में भी छूट दी गई है जो कि शिक्षकों के एक बड़ा निर्णय है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले शिक्षकों को 2 साल के अंदर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य है।
प्राइमरी टीचर्स के लिए सुप्रीम कोर्ट ने TET कियाहै अनिवार्य
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साफ कहा था कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए योग्य शिक्षक होना आवश्यक है इसी को ध्यान में रखते हुए इन शिक्षकों को भी TET करना अनिवार्य किया गया है कोर्ट ने कहा कि बच्चों के भविष्य जुड़ा मामला होने के कारण इस नियम मैं छूट नहीं दी जा सकती है शिक्षक लंबे समय से बच्चों को पढ़ा रहे हैं लेकिन TET पास नहीं कर सके हैं नियमों के अनुसार उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर ट पास करना होगा हालांकि ऐसे शिक्षक जिनकी रिटायरमेंट आयु 5 साल बची हुई है उन सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य नहीं रखा गया है लेकिन अगर यह शिक्षक प्रमोशन लेते हैं तो उन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना होगा तभी वह प्रमोशन के लिए पात्र माने जाएंगे।
तमिलनाडु सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद शिक्षकों को राहत देने का रास्ता तलाशने के लिए तमिलनाडु सरकार ने शिक्षकों के लिए स्पेशल TET कराए जाने का निर्णय लिया है यह एक व्यवहारिक रास्ता है जो कि शिक्षकों को काफी राहत देगा इसके साथ-साथ शिक्षकों को स्पेशल TET के अलावा पासिंग मार्क्स में भी छूट दी गई है यानी कि निर्धारित टेट मार्क्स मैं छूट दी है यानी कि इन शिक्षकों को सामान्य उम्मीदवारों की तरह TETमें काम नंबर लाने पर भी पास माने जाएंगे।
यह पढ़ें – क्या 1 अप्रैल से बढ़ेगा शिक्षामित्र और अनुदेशकों का मानदेय? शिक्षामंत्री ने दी जानकारी
UP RTE Admission 2026: 21 फरवरी से दूसरे चरण के आवेदन शुरू, निजी स्कूलों में करायें फ्री एडमिशन
CBSE परीक्षा में 2 नए बदलाव, इस साल 10वीं 12वीं परीक्षाएं क्यों हैं अलग
इन सर्विस टीचर्स को कितनी मिली क्वालीफाइंग मार्क्स में छूट
सरकार ने स्पेशल टेट का रास्ता खोल जाने के बाद पासिंग मार्क्स में बड़ी छूट दी है विभाग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार जनरल वर्क के उम्मीदवारों के लिए 60% नंबर लाने होंगे जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50% अंक रखे गए हैं इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स केवल 40% ही रखे गए हैं इसके अलावा परीक्षा की अवधि भी बढ़ाई गई है शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया है जिससे इन शिक्षकों को पेपर करने का पूरा समय मिल सके।
TN TEACHER ELIGIBILITY TEST FOR WORKING TEACHERS – 2026 – NOTIFICATION
यूपी के शिक्षकों की बढ़ीं उम्मीदें
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उत्तर प्रदेश में लगभग 2 लाख के करीब शिक्षक ऐसे हैं जो 2011 से पहले नियुक्त हैं और शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं है तमिलनाडु सरकार के आदेश के बाद इन शिक्षकों के लिए भी उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं अगर उत्तर प्रदेश में भी शिक्षकों को इसी तरह पासिंग मार्क्स में छूट दी जाती है तो बड़ी संख्या में शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर सकते हैं हालांकि सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिका डाली हुई है लेकिन अभी तक याचिका निर्णय नहीं आ सका है। हालांकि शिक्षक सरकार से टीईटी से पूरी तरह छूट देने की मांग कर रहे हैं।
