SSC MTS और Havaldar आंसर की 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड और चेक करें अपना स्कोर

Published on: March 3, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

SSC MTS Answer Key 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC MTS और CBIC Havaldar परीक्षा 2025 की आंसर की 3 मार्च 2026 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 4 फरवरी 2026 से शुरू हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा ग्रुप ‘C’ के पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के साथ CBIC और CBN के तहत Havaldar पद भी शामिल हैं।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें

SSC MTS 2025 की प्रक्रिया पिछले साल जून से शुरू हुई थी। नोटिस 26 जून 2025 को जारी हुआ और उसी दिन से आवेदन शुरू हो गए थे। आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक रखी गई थी, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 थी। करेक्शन विंडो 4 से 6 अगस्त 2025 तक खुली रही। परीक्षा स्लॉट का चयन 16 से 25 जनवरी 2026 के बीच हुआ और CBT परीक्षा 4 फरवरी 2026 से शुरू हुई। अब 3 मार्च 2026 को आंसर की जारी कर दी गई है।

इवेंटतिथि
नोटिफिकेशन जारी26 जून 2025
आवेदन शुरू26 जून 2025
आवेदन अंतिम तिथि24 जुलाई 2025
फीस अंतिम तिथि25 जुलाई 2025
करेक्शन विंडो4-6 अगस्त 2025
परीक्षा शुरू4 फरवरी 2026
आंसर की जारी3 मार्च 2026

पदों की जानकारी

पदरिक्तियांयोग्यता
MTS (18-25)607810वीं पास
MTS (18-27)73210वीं पास
Havaldar113810वीं पास

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

बता दें SSC MTS और Havaldar  की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा। Havaldar पद के लिए इसके बाद PET और PST होगा, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर पैदल 15 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर पैदल 20 मिनट में पूरा करना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें आंसर की डाउनलोड

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • लॉगिन सेक्शन में Registration Number और Password दर्ज करें
  • “MTS & Havaldar Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • आंसर की डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

ऑफिशियल आंसर की यहां डाऊनलोड करें

अभ्यर्थी तय समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आयोग पहले आपत्तियों की जांच करेगा और उसके बाद अंतिम परिणाम जारी करेगा। जिन्होंने परीक्षा दी है, वे जल्द से जल्द अपनी आंसर की चेक कर लें और अपने संभावित अंक का अंदाजा लगा लें।