पीएम किसान 22वीं क़िस्त बड़ा अपडेट,इस दिन खाते में आएंगे ₹2000! PM Kisan Yojana 22nd Installment Released Date

Published on: March 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Kisan Yojana 22nd Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक उम्मीद भरी खबर सामने आई है। देश भर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 22 में किस्त का इंतजार कर रहे हैं अब जल्द ही उनका इंतजार समाप्त हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार का दौरा करने वाले हैं और इस दौरे में 22वीं किस्त की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। फरवरी का महीना बीत गया होली का त्योहार भी निकल गया लेकिन अभी तक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये नहीं आए हैं। ऐसे में यह खबर करोड़ों किसानों के लिए राहत लेकर आई है। आईए जानते हैं पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी की जा सकती है।

13 मार्च को क्यों आ सकती है 22वीं किस्त

22 में किस्त को लेकर असम के मंत्री उर्खाओ ग्वारा ब्रह्मा ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार जिले का दौरा करेंगे। इस दौरे में पीएम मोदी राज्य में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे असम में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनाव से पहले पीएम का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इसी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी इस दौरे में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी कर सकते हैं क्योंकि पहले भी कई बार बड़े किसान कार्यक्रमों में किस्त जारी की गई है। असम के मंत्री ने खुद ANI से बात करते हुए कहा कि आने वाली 13 तारीख को प्रधानमंत्री एक प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के लिए कोकराझार आने वाले हैं और एक एग्रीमेंट के मुताबिक एक और प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास होना है। और इस मौके पर किसानों को वैश्विक किसकी खुशखबरी मिल सकती है।

सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं

बता दें कि अभी तक सरकार की तरफ से 22वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है। असम के मंत्री ने खुद कहा कि सरकारी लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है, ऐसे में यह सिर्फ संभावना है कि 13 मार्च को किस्त आ सकती है। जब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती तब तक किसानों को इंतजार करना होगा। हालांकि पिछले कुछ समय से लगातार यह चर्चा हो रही है कि किस्त जल्द आने वाली है और अब 13 मार्च की तारीख सामने आने के बाद किसानों की उम्मीद और बढ़ गई है। और उम्मीद की जा रही है कि इस दिन किस्त जारी हो सकती है।

21वीं किस्त कब आई थी?

जानकारी दे दें पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थीऒर उस किस्त के बाद से अब तक करीब साढ़े तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और किसान अभी भी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि होली से पहले किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे लेकिन होली निकल गई और किस्त नहीं आई। वहीं इससे पहले की किस्तें भी कभी किसान दिवस पर तो कभी किसी बड़े कार्यक्रम के दौरान जारी की गई हैं। इस बार भी 13 मार्च के कोकराझार दौरे को उसी नजरिए से देखा जा रहा है।

किसान ऐसे चेक करें किस्त आएगी या नहीं

जो किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में 22वीं किस्त आएगी या नहीं वे घर बैठे मोबाइल से ही अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें। अगर आपका नाम लिस्ट में है तो ही आपकी 22वीं किस्त आएगी।

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Beneficiary Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
  • OTP वेरिफिकेशन करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिख जाएगा।

अगर कोई दिक्कत दिख रही है तो उसे पहले ठीक करवाएं वरना किस्त रुक सकती है।

eKYC नहीं कराई तो अटक सकती है किस्त

पीएम किसान योजना का पैसा पाने के लिए eKYC करवाना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक eKYC नहीं कराई है उनकी किस्त रोकी जा सकती है। eKYC कराने के लिए pmkisan.gov.in पर जाकर eKYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और आधार नंबर से OTP वेरिफिकेशन करना होगा। यह काम घर बैठे मोबाइल से भी आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा जमीन का वेरिफिकेशन भी जरूरी है और अगर बैंक खाते में कोई गड़बड़ी है तो उसे भी ठीक करवाना होगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त नहीं आएगी

पीएम किसान योजना में खाते में आएंगे ₹2000

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है और हर किस्त में 2000 रुपये सीधे किसान के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। देशभर में करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसान इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी और तब से अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब 22वीं किस्त का इंतजार है जो जल्द ही आने की उम्मीद है। पीएम मोदी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का पैसा डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।