PM Kisan 22वीं किस्त जारी 9.32 करोड़ किसानों खाते में पहुचें ₹2000

Published on: March 13, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Kisan 22th Instalment: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है, जिससे देश के करोड़ों किसानों के खातों में एक साथ बड़ी रकम ट्रांसफर हुई है। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस बार कुल ₹18,640 करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है जिससे लगभग 9 करोड़ 32 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सिस्टम के जरिए किया गया ताकि पैसा बिना किसी देरी के सीधे किसानों तक पहुंच सके और बीच में किसी तरह की रुकावट न आए सरकार की यह किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई और देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों को इसका फायदा मिला।

गुवाहाटी से जारी की गई किस्त

इस किस्त को एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया, कार्यक्रम असम के गुवाहाटी में आयोजित किया गया। यह आयोजन ज्योति-बिष्णु इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर खानापारा में रखा गया था, जहां से किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों के लिए इस योजना को लेकर सरकार की तरफ से जानकारी भी साझा की गई।

योजना के तहत कितनी मिलती है सहायता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल कुल ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है, यह राशि तीन अलग-अलग किस्तों में भेजी जाती है। हर किस्त में ₹2000 सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर होते हैं, जिससे खेती से जुड़े छोटे खर्च पूरे करने में मदद मिलती है। इस बार जारी हुई 22वीं किस्त में भी किसानों को ₹2000 की रकम दी गई।

किन किसानों को मिली 22वीं किस्त

सरकार की तरफ से जारी की गई इस किस्त का फायदा उन्हीं किसानों को मिला जिनका योजना में रजिस्ट्रेशन पूरा है और जिनकी ई-केवाईसी अपडेट है। जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक हैं और रिकॉर्ड सही है उनके खातों में राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या कारण हो सकता है

कुछ किसानों के खातों में अभी तक राशि नहीं पहुंची है तो उसके पीछे कुछ तकनीकी कारण हो सकते हैं। आमतौर पर ई-केवाईसी अपडेट न होना या बैंक खाते का आधार से लिंक न होना इसकी वजह बन जाता है। कई मामलों में रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड अधूरा होने पर भी भुगतान रुक जाता है।

किस्त का स्टेटस कैसे चेक किया जाता है

किसान अपनी किस्त की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस सेक्शन में जानकारी दर्ज करनी होती है। आधार नंबर मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद खाते में आए भुगतान की स्थिति दिखाई देती है।

Important Links

InformationLink
PM Kisan 22nd Installment NoticeClick Here
PM Kisan Beneficiary StatusCheck Status
PM Kisan Official WebsiteVisit Website