पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर आई बड़ी जानकारी? जानें कब होगी जारी PM Kisan 22th Installment Date

Published on: March 3, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Kisan 22th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए राहत भरी खबर है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त जल्द जारी हो सकती है। सरकार द्वारा किसानों को ₹2000 की धनराशि किस्त के रूप में दी जाएगी। पात्र किसानों के बैंक खाते में रुपए सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है तो आपको 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिल सकेगा। सरकार द्वारा जारी किए जाने वाली प्रत्येक किस्त से पहले पीएम किसान योजना की लिस्ट अपडेट की जाती है और उस सूची में नाम होना आवश्यक है।

पीएम किसान सूची में नाम नहीं तो नहीं मिलेंगे पैसे

सरकार द्वारा किस्त जारी करने से पहले सूची अपडेट की जाती है। अगर किसी कारण से आपका नाम सूची से हट जाता है तो समय रहते उसको चेक करना जरूरी हो जाता है। कई बार अधूरी ई-केवाईसी या फिर गलत जानकारी या दस्तावेजों की कमी के कारण नाम सूची से हट जाता है। इसलिए किसानों को सभी जानकारी समय रहते चेक कर लेना चाहिए और पीएम किसान की प्रत्येक सूची, जो कि समय-समय पर अपडेट की जाती है, में अपना नाम चेक करते रहना चाहिए। अगर किसी कारण से आपका नाम सूची में दिखाई नहीं दे रहा है तो कारण का पता लगाकर तुरंत ठीक कर लेना चाहिए।

पीएम किसान 22वीं किस्त कब आएगी?

सरकार द्वारा अभी तक पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के ₹2000 किसानों के खाते में होली के बाद कभी भी आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि कृषि मंत्रालय पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रहा है।

पीएम किसान लाभार्थी सूची में चेक करें अपना नाम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हो रहे सभी किसान बहुत आसानी से लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर Beneficiary List पर क्लिक करें।
  • अब यहां आपको अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
  • इसके बाद Get Report पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने गांव की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
  • इस वेबसाइट के माध्यम से आप भुगतान की स्थिति और ई-केवाईसी भी चेक करके देख सकते हैं।
  • अगर आपका नाम सूची में है तो आपको ₹2000 की किस्त मिल जाएगी।
  • अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो कारण का पता लगाएं और उसका समाधान करें।

ऑफलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं चेक

अगर आपको ऑनलाइन स्टेटस देखने में कोई भी परेशानी हो रही है तो किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय पर जाकर या फिर कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर पीएम किसान योजना की जानकारी ले सकते हैं। वहीं अगर आपकी ई-केवाईसी और आधार अपडेट नहीं है तो इसे सीएससी सेंटर से अपडेट कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त देश भर के 9 करोड़ किसानों को दी गई थी। इस बार भी 21वीं किस्त की तरह ही ₹2000 प्रत्येक किसान, जो कि इस योजना का लाभ ले रहे हैं, के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।