India Post GDS Notification 2026: इंडिया पोस्ट में जीडीएस बनने का इंतजार कर रहे हैं उम्मीदवारों के लिए इंतजार की घड़ियां समाप्त हो चुकी हैं डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन आज 31 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। विभाग की ओर से पहले ही भर्ती का शेड्यूल और संक्षिप्त अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिसमें आवेदन शुरू होने की तारीख 31 जनवरी तय की गई थी। उसी शेड्यूल के अनुसार आज डिटेल नोटिफिकेशन जारी किया जाना है। यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए है और देशभर के सभी डाक सर्किलों में की जाएगी।
इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल पदों की संख्या 28,000 से अधिक रखी गई है। ये पद उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित लगभग सभी राज्यों में अलग-अलग सर्किलों के अनुसार वितरित होंगे। चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित होगी और इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।
जीडीएस भर्ती का नोटिफिकेशन कहां जारी किया जाएगा
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन डाक विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया जाएगा। इसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नोटिफिकेशन में पदों का सर्किल वाइज विवरण, पात्रता शर्तें, आयु सीमा और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार इंडिया को जीडीएस से संबंधित सभी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
कुल पद और राज्यों में वितरण
इस भर्ती के जरिए 28,000 से अधिक पद भरे जाएंगे। ये पद उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के डाक सर्किलों में शामिल होंगे। सभी राज्यों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। ऐसे सभी उम्मीदवार जो केवल दसवीं पास हैं उन सभी के लिए यह अच्छा अवसर है।
Also Read – UPPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी, देखें आगामी परीक्षाओं की पूरी समय-सारिणी UPPSC Exam Calendar 2026
आवेदन की प्रक्रिया
जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना होगा। 10वीं की मार्कशीट और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखनी होगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन में दिए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
पिछली भर्ती से तुलना
साल 2025 में डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के लिए 21,413 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस बार पदों की संख्या उससे अधिक रखी गई है, जिससे ज्यादा उम्मीदवारों को आवेदन और चयन का अवसर मिलेगा। भारतीय डाक विभाग द्वारा जीडीएस के रिक्त पदों को भरने के लिए हर साल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है पिछली बार की तुलना में इस बार पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।
आवेदन से पहले क्या ध्यान रखें
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। आवेदन की अंतिम तिथि और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया मैं शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन के सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक देख लेना चाहिए उसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके भी अपलोड करना होगा सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का अध्ययन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
