India Post GDS 1st Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग में जीडीएस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त होने वाला है। भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार रिजल्ट की तारीख जानने की कोशिश कर रहे थे। ताजा जानकारी के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट मार्च के इसी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। अब किसी भी समय पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही सभी अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अलग से रिजल्ट की सूचना नहीं मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को अपना नाम मेरिट लिस्ट में देखना होगा।
बिना परीक्षा सीधे मेरिट से चयन होगा
भारतीय डाक विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया हर साल चलाई जाती है। इसी क्रम में 2026 के लिए बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसकी खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती है और न ही अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना होता है। फॉर्म भरने के बाद सीधे रिजल्ट जारी किया जाता है और मेरिट लिस्ट में नाम आने पर अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हो जाता है। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। केवल दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाती है। ऊपर नाम आने वाले अभ्यर्थियों का चयन आसानी से हो जाता है। इसके बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद नियुक्ति दी जाएगी।
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ही बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर क्षेत्र पर क्लिक करना है।
- अब यहां ऑनलाइन एंगेजमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
- राज्य का चयन करते ही मेरिट लिस्ट का लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी।
- अब पीडीएफ में सभी उम्मीदवार अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करके देख सकते हैं।
- अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में है तो आपका चयन हो चुका है।
