होली से पहले होगी DA बढ़ोत्तरी क्या? कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी 1 जनवरी से मिलेगी DA Hike Update

Published on: February 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

DA Hike Update: केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। दिसंबर 2025 के लिए श्रम ब्यूरो ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर्स के आँकड़े जारी कर दिए हैं, जो कि 148.2 पर पहुँचे हैं। इसी के आधार पर जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होगी। इंडेक्स के आँकड़ों पर नज़र डाली जाए तो न्यूनतम दो प्रतिशत की बढ़ोतरी लगभग तय हो चुकी है। अगर ऐसा ही होता है तो वर्तमान में 58% महंगाई भत्ते की दर बढ़कर सीधे 60% हो जाएगी। इसके बाद लाखों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका लाभ होगा। फिलहाल कर्मचारियों को आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।

होली से पहले DA बढ़ोतरी का ऐलान संभव

कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते को लेकर सवाल बना हुआ है, क्या सरकार होली से पहले बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है या इस बार होली के बाद घोषणा की जाएगी? होली 3 मार्च 2026 को है और सरकार प्रत्येक साल जनवरी और जुलाई के लिए महंगाई भत्ता बढ़ोतरी करती है। सरकार द्वारा बड़े त्योहार पर महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी आमतौर पर की जाती है, जिसमें होली और दिवाली के प्रमुख त्योहार शामिल हैं, जिन पर बढ़ोतरी की घोषणा देखने को अक्सर मिलती है, जिससे कर्मचारियों को त्योहार के पहले राहत प्राप्त हो सके। हालांकि यह पूरी तरह से संभव नहीं होता कि प्रत्येक त्योहार पर ही घोषणा की जाए, कभी-कभी त्योहार के बाद भी घोषणा की जाती है। हालांकि ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल के अनुसार, इस बार होली से पहले सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है, हालांकि आदेश अप्रैल में आने की संभावना है।

पिछले DA बढ़ोतरी

अवधिपुराना DAबढ़ोतरीनया DAस्थिति
जनवरी 202446%+4%50%आधिकारिक
जुलाई 202450%+3%53%आधिकारिक
जनवरी 202553%+3%56%आधिकारिक
जुलाई 202556%+2%58%आधिकारिक
जनवरी 202658%+2% (संभावित)60% (संभावित)अनुमानित

8वें वेतन आयोग से पहले महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैक्टर होता है, जो कि सैलरी में स्थाई तौर पर बढ़ोतरी करता है। सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत एंट्री लेवल, ग्रुप डी के कर्मचारियों की सैलरी 18000 न्यूनतम निर्धारित है, जो कि 1 जनवरी 2016 से लागू की गई थी। अब 31 दिसंबर 2025 को सातवें वेतन आयोग की अवधि समाप्त हो चुकी है और आठवें वेतन आयोग का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी स्थिर रहने वाली है, लेकिन महंगाई भत्ता हर 6 महीने में बढ़ाया जाएगा, जिससे वेतन में बढ़ोतरी होगी। अभी वर्तमान में 58% महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर ग्रुप डी के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बात की जाए तो 10440 बनता है और कुल वेतन 28440 रुपए होता है। अब अगर 60% महंगाई भत्ता हो जाता है तो महंगाई भत्ता 10440 के बजाय 10800 हो जाएगा और कुल वेतन 28800 हो जाएगा। महंगाई भत्ता बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा असर देखने को मिलता है।

कैसे होगी DA की कैलकुलेशन?

महंगाई भत्ते की गणना 12 महीने के एआईसीपीआई आँकड़ों के औसत के आधार पर निर्धारित की जाती है। दिसंबर 2025 तक 12 महीने का औसत देखा जाए तो 145.54 हो रहा है। 2016 बेस ईयर के आँकड़ों को 2001 बेस से जोड़ने पर 2.88 का फैक्टर लगाया जाता है। निर्धारित किए गए फार्मूले के अनुसार महंगाई भत्ता लगभग 60.35 प्रतिशत बन रहा है। सरकार आम तौर पर महंगाई भत्ते की गणना राउंड फिगर में करती है, इसलिए कर्मचारियों के लिए 60% महंगाई भत्ता न्यूनतम तय माना जा रहा है। ऐसे में जनवरी 2026 से दो प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अब कर्मचारियों की निगाहें सरकार के अगले आधिकारिक आदेश पर टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि होली से पहले सरकार महंगाई भत्ता बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।