CTET की दोवारा परीक्षा कराए जाने को लेकर अधिसूचना जारी, आंसर की और रिजल्ट में हो सकती है देरी

Published on: February 25, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

CTET Re Exam Date Notice: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को देश भर की चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, अब दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यूपीटेट के दूसरे पेपर का आयोजन नए शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा। यह परीक्षा केवल उन्हें परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जहां 7 फरवरी को परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। अन्य परीक्षा के लिए कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बोर्ड द्वारा इन परीक्षा केंद्रों के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित की गई है। ऐसे सभी अभ्यर्थी, जो इन दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

कब आयोजित होगी सीटेट की परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा केवल उन्हीं परीक्षार्थियों के लिए है, जो 7 फरवरी को दूसरे पेपर में शामिल नहीं हो सके थे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए सभी जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बता दें, अन्य परीक्षार्थियों के लिए कोई भी बदलाव नहीं होगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा दे चुके हैं, उनकी पुरानी परीक्षा ही मान्य होगी।
बता दें, सीबीएसई द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा केवल दो परीक्षा केंद्रों पर रद्द की गई थी। यह दोनों परीक्षा केंद्र वैशाली, बिहार के अंतर्गत आते हैं। अब इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा फिर से आयोजित कराई जा रही है। बोर्ड द्वारा संशोधित परीक्षा तिथि जारी की गई है।

अभ्यर्थियों को दोबारा डाउनलोड करने होंगे एडमिट कार्ड

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के द्वारा आयोजन में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करने होंगे। पुराने एडमिट कार्ड वैलिड नहीं माने जाएंगे। बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी जरूरी क्रेडेंशियल की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ ले जाना होगा। इसके अतिरिक्त परीक्षा से संबंधित सभी दिशा निर्देश एडमिट कार्ड पर दिए जाएंगे।

सीटेट आंसर की कब आएगी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। हालांकि सीटेट आंसर की को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन मीडिया के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी दूसरी परीक्षा आयोजित होने के बाद, यानी कि 1 मार्च के बाद जारी की जा सकती है। इससे पहले उत्तर कुंजी जारी किए जाने की संभावनाएं कम हैं। फिलहाल उत्तर कुंजी को लेकर बोर्ड की आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए।

कब आएगा सीटेट का रिजल्ट

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की सबसे पहले जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी की आपत्ति सही मानी जाती है, तो उसे आपत्ति पर नंबर दिया जाएगा। आपत्तियों का निपटारा कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद सीटेट रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि फाइनल आंसर की और रिजल्ट मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।