CBSE ने जारी किया CTET Admit Card 2026 को लेकर आधिकारिक नोटिस! ऐसे करें डाऊनलोड

Published on: February 5, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

CTET Admit Card 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए इंतजार समाप्त हो चुका है CBSE की ओर से CTET एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड के अनुसार सभी पंजीकृत अभ्यर्थी आज से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 दो दिन आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।

7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी CTET परीक्षा

सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार CTET 2026 परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के लगभग 140 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार की परीक्षा किस दिन और किस शिफ्ट में होगी, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इससे पहले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को कराया जाना था लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण इस बार परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को 2 दिन कराया जाएगा।

4 फरवरी से उपलब्ध होगा CTET एडमिट कार्ड

CTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है।CTET Admit Card 2026

CTET Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर CTET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा,
  5. जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

CTET एडमिट कार्ड डाऊनलोड लिंक

एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि नाम, जन्मतिथि, फोटो या किसी अन्य विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से तुरंत संपर्क करें। अगर एडमिट कार्ड में किसी की तरह की कोई गलती होने पर परीक्षा में सम्मिलित होने से रोका जा सकता है इसलिए किसी भी गलती को समय रहते हेल्पलाइन नंबर से अवश्य ठीक कर लें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

CTET परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त अन्य वैलिड फोटो आईडी भी साथ ले जा सकते हैं अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें इसके अतिरिक्त केंद्रीय शिक्षक पात्रता 2026 को लेकर सीबीएसई ने गाइडलाइन जारी की है जिसे देख ले। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार रिपोर्ट करना होगा निर्धारित समय के बाद परीक्षा में सम्मिलित किए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Comment