री-एग्जाम के बाद CTET आंसर की, चेक करें और जान लें ऑब्जेक्शन कैसे करना है CBSE CTET Answer Key 2026

Published on: March 12, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

CBSE CTET Answer Key 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 13 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है। सीटेट आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अब इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसके बाद से ही अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि बिहार के दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसके लिए दोबारा से परीक्षा तिथि घोषित की गई थी। 1 मार्च को पुनः परीक्षा आयोजित की गई और अब इसके बाद सीटेट की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है।

सीटेट पुनः परीक्षा केवल दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसी कारण उत्तर कुंजी जारी होने में देरी हुई थी, लेकिन अब परीक्षा पूरी होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। फरवरी सत्र की पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है और आंसर की के साथ-साथ रिस्पांस शीट यानी ओएमआर शीट भी जारी की गई है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की के बाद आपत्ति दर्ज करने का मौका

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों से आपत्ति मांगी जाएगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा आपत्ति दर्ज करने की विंडो खोली जाएगी और निर्धारित समय सीमा के अंदर अभ्यर्थियों को अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करनी होगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा। अगर अभ्यर्थी की आपत्ति सही मानी जाती है तो उसे अतिरिक्त अंक दिया जाएगा। हालांकि आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को प्रूफ देना अनिवार्य होगा। विशेषज्ञों की टीम का निर्णय आपत्ति का निस्तारण करेगा।

ऐसे डाउनलोड करें CBSE CTET Answer Key 2026

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीटेट उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए सीटेट आंसर की 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
  • सभी जरूरी जानकारी डालने के बाद आंसर की और रिस्पांस शीट स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
  • अभ्यर्थी पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

प्रोविजनल के बाद जारी होगी फाइनल आंसर की

आंसर की पर आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और पैनल द्वारा सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही सीटेट 2026 का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में पास होने के लिए कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग पासिंग मार्क्स होने चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 अंकों में से 90 अंक लाने होंगे, जबकि पिछड़ा वर्ग सहित अन्य आरक्षित श्रेणियों को 82 अंक पर पास माना जाएगा।

CTET Answer Key 2026Link
CTET Answer Key 2026 Link-1Answer Key
CTET Answer Key 2026 Link-2Answer Key