CBSE के दो नए नियम, अब Apaar ID के बिना नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा Apaar ID Mandatory For CBSE Students

Published on: February 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Apaar ID Mandatory For CBSE Students: सीबीएसई बोर्ड द्वारा अपार आईडी को लेकर नया नियम लागू किया गया है, शिक्षा प्रणाली को और अधिक व्यवस्थित और डिजिटल तथा पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अपार आईडी सहित दो नए नियम लागू करने की घोषणा की है, नए नियमों के आधार पर आगामी शैक्षिक बर्ष से बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों का पंजीकरण अब बिना अपार ID के नहीं हो सकेगा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत यह दो नए नियम लागू किए हैं जिसमें दूसरा गणित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की बोर्ड परीक्षाएं दो स्तरों पर आयोजित कराई जाएगी सीबीएसई छात्रों के लिए दोनों ही अपडेट काफी महत्वपूर्ण है।

अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए अपार आईडी जरूरी

APAAR ID छात्रों को दी जाने वाली एक यूनिक डिजिटल पहचान है, इस यूनिक आईडी में पढ़ाई से जुड़े सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन सेव रहते हैं, नई शिक्षा नीति के तहत इसे लागू किया गया है ताकि स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक पूरा एजुकेशनल डेटा एक ही जगह उपलब्ध हो जाता है, इससे सर्टिफिकेट बार बार जमा करने की जरूरत कम हो जाती है और जरूरत पड़ने पर जानकारी तुरंत मिल जाती है। इसी को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने 2026-27 के शैक्षिक सत्र से नवमी से 12वीं तक के छात्रों को पंजीकरण के समय अपार आईडी देना जरूरी कर दिया है बिना अपार ईद के छात्रों का एडमिशन के लिए पंजीकरण नहीं होगा वर्तमान में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिनके पास अभी भी अपार आईडी नहीं है आसानी से बनवा सकते हैं।

Also Read- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स देखें पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी

25 लाख युवाओं को फ्री AI टूल्स के साथ मिलेगी फ़्री ट्रेनिंग, यूपी सरकार की नई स्कीम 

डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं अपार आईडी

छात्र अपार आईडी अपने विद्यालय से आसानी से बनवा सकते हैं अगर चाहे तो डिजिलॉकर एप के जरिए APAAR ID डाउनलोड करना आसान  होता है, इसके लिए छात्र को पहले ऐप में लॉगिन करना होता है और प्रोफाइल एक्टिव होने के बाद सर्च ऑप्शन में APAAR ID या Academic Bank of Credits टाइप करने पर आईडी दिखाई देती है।

  • अपार आईडी डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर ऐप मोबाइल में इंस्टॉल होना चाहिए
  • आधार से अकाउंट वेरिफिकेशन करना होता है
  • लॉगिन के बाद सिक्योरिटी पिन सेट करना होगा
  • सर्च बॉक्स में APAAR ID या ABC टाइप करना होता है
  • जरूरी जानकारी भरनी होती है
  • Get Document पर क्लिक करना है
  • आईडी जनरेट होते ही डाउनलोड ऑप्शन दिखाई देता है
  • फाइल पीडीएफ में सेव हो जाती है जिस छात्र भविष्य के प्रयोग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिजिलॉकर में आईडी न दिखे तो ABC से भी कर सकते हैं डाउनलोड

कई बार ऐसा होता है कि डिजिलॉकर पर APAAR ID तुरंत दिखाई नहीं देती, ऐसे में Academic Bank of Credits पोर्टल के जरिए भी आईडी डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए कुछ स्टेप फॉलो करने होते हैं

  • ABC पोर्टल में लॉगिन करना होता है
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल से अकाउंट ओपन करना होता है और इसके बाद
  • प्रोफाइल सेक्शन ओपन करना होता है
  • APAAR ID का ऑप्शन दिखाई देता है
  • डाउनलोड पर क्लिक करना होता है डाउनलोड करते ही पीडीएफ फाइल के रूप में अपार आईडी को सेव कर सकते हैं।

ऊपर दिए गए दोनों तरीकों से सबसे आसानी से और सबसे जल्दी अपार आईडी डाउनलोड कर सकते हैं । सीबीएसई आपने कहा है कि सभी राज्यों को अपार आईडी बनाने में विशेष सहयोग दिया जाएगा राज्यों में जो भी दिक्कतें आ रही हैं उनका समाधान होगा।