यूपी बोर्ड का नया नियम, अब 12वीं के स्टूडेंट्स को मिलेगा नम्बर बढ़ाने का मौका UP Board 12th New Rule

Published on: March 3, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Board 12th New Rule: यूपी बोर्ड यानी कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर ली है। अब इंटरमीडिएट के छात्रों को पहली बार इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इससे वह अपने अंकों में सुधार कर सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा यह बड़ी राहत की खबर है। अब छात्र पांच विषयों में से किसी भी एक विषय में दोबारा परीक्षा देकर अपने नंबर बढ़ा सकेंगे। बता दें, इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं 12वीं में पंजीकृत हैं। बोर्ड ने शासन को प्रस्ताव भेजा है कि इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को भी अब अंक सुधारने के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा की सुविधा दी जाएगी।

एक सब्जेक्ट में अंक सुधारने का मिलेगा मौका

यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए पहली बार यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। इम्प्रूवमेंट परीक्षा का मौका पहली बार छात्रों को मिलेगा। इस नई व्यवस्था के कारण छात्राएं अपने मार्क्स बढ़ा सकेंगी। छात्रों को पांचों विषयों में से किसी एक विषय में दोबारा परीक्षा देकर अपने नंबर बढ़ाने का अवसर मिलेगा। बोर्ड ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। सैद्धांतिक रूप से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इससे पहले छात्रों को इम्प्रूवमेंट परीक्षा का मौका नहीं मिल पाता था, जिससे अगर किसी छात्र के किसी कारणवश किसी पेपर में नंबर कम आते थे तो उसे उतने नंबर से ही संतुष्ट होना पड़ता था।

25 लाख से अधिक छात्र हैं पंजीकृत

इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 2576082 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कुछ विषयों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और कुछ ही सब्जेक्ट बचे हुए हैं, जिनकी परीक्षा होनी बाकी है। मार्च के दूसरे सप्ताह में सभी परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद कॉपी चेकिंग का काम शुरू होगा। रिजल्ट आने के बाद छात्रों को बोर्ड द्वारा इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए मौका दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें उन छात्रों के लिए काफी फायदा होगा जो किसी एक विषय में कम अंक प्राप्त किए हैं और अपना प्रतिशत बढ़ाना चाहते हैं।

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद

बहुत से ऐसे छात्र हैं जिनकी एक विषय में किसी कारणवश नंबर कम होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में उन्हें कॉलेज में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी दिक्कत होती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट में भी इम्प्रूवमेंट परीक्षा की व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है, जिससे छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। बता दें, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार शासन से औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है और इस बार इम्प्रूवमेंट परीक्षा की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। ऐसा करने के बाद छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

पहले से लागू है कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2020 में 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था शुरू की थी। इस व्यवस्था के अंतर्गत अगर कोई छात्र एक विषय में फेल हो जाता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर इस विषय में पास हो सकता है। लेकिन अब इम्प्रूवमेंट परीक्षा लागू होने के बाद पास छात्र भी इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं और फेल छात्रों के साथ-साथ पास वाले छात्रों को भी अंक सुधारने का मौका मिल सकेगा। यूपी बोर्ड द्वारा शुरू की गई यह सुविधा काफी छात्रों को राहत देने वाली है, क्योंकि कुछ अंकों की कमी के कारण काफी छात्रों के प्रतिशत में गिरावट आ जाती है। काफी छात्रों को देखा गया है कि मामूली अंकों की कमी के कारण उनके डिवीजन भी बदल जाते हैं और ग्रेडिंग सिस्टम पर भी काफी असर पड़ता है।