1, 2, 3, 4 और 5 मार्च को रहेंगी होली की छुट्टियां, देखें कहाँ कहाँ कब बंद रहेंगे स्कूल Holi School Holiday

Published on: February 27, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Holi School Holiday: होली की छुट्टियाँ राज्यों के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार निर्धारित होती हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के त्योहार पर 3 मार्च की भी छुट्टी घोषित कर दी है अब उत्तर प्रदेश में 1 मार्च से 4 मार्च तक लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में छुट्टियों के लिए अलग-अलग अपडेट्स हैं। इस बार 2026 में रंग वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी और आमतौर पर देश भर के सभी स्कूल रंग वाली होली के दिन बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ जगह 3 मार्च की छुट्टी घोषित की गई है तो कुछ जगह स्कूल खोलने का भी आदेश है। वहीं, होलिका दहन की छुट्टी 2 मार्च को होगी। छात्रों और अभिभावकों के लिए कंफ्यूजन है कि होली की छुट्टी 3 मार्च या फिर 4 मार्च की होगी। आइए जानते हैं किस राज्य में होली की छुट्टियाँ कब-कब पड़ेगी।

पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश में होली की छुट्टी

सरकारी कैलेंडर के अनुसार मध्य प्रदेश में 2 और 3 मार्च को होली की छुट्टी निर्धारित की गई है। वहीं, हरियाणा और पंजाब में 4 मार्च की होली की छुट्टी घोषित की गई है। इससे पहले 2 मार्च को होलिका दहन के उपलक्ष्य में छुट्टी रहेगी। अगर कोई अतिरिक्त छुट्टी घोषित होती है तो छात्रों और अभिभावकों को ऑफिशल नोटिस देखना चाहिए।

दिनांकराज्य
1 मार्च (रविवार)साप्ताहिक अवकाश
2 मार्च (होलिका दहन)उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब
3 मार्चयूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश
4 मार्च (होली)उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब
5 मार्चउत्तर प्रदेश (बांदा जिला)

बिहार में होली की छुट्टी कब होगी?

बिहार में होली का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। आधिकारिक कैलेंडर में 3 और 4 मार्च 2026 को होली की छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में यहां दो दिन स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। अतिरिक्त छुट्टी के लिए छात्रों और अभिभावकों को आधिकारिक अधिसूचना पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

राजस्थान में होली की छुट्टी कब है?

राजस्थान में होली की 2 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 2 और 3 मार्च को होली की छुट्टी निश्चित है। 4 मार्च की होली की छुट्टी होगी या नहीं, इसको लेकर अभी घोषणा नहीं की गई है। अगर 4 मार्च की छुट्टी घोषित की जाती है तो आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा। छात्र और अभिभावक स्कूल नोटिस चेक करें। फिलहाल राजस्थान में 1 मार्च से 3 मार्च तक होली की छुट्टी रहेगी।

यूपी में होली पर कब-कब बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार प्रदेश भर में 2 मार्च सोमवार को होलिका दहन की छुट्टी घोषित की गई है। इसके बाद 4 मार्च बुधवार को होली की छुट्टी निर्धारित की गई है। होली के त्यौहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 मार्च से 4 मार्च तक होली की छुट्टी घोषित की हैं अब ऐसे में 1 मार्च से 4 मार्च तक यूपी के स्कूल बंद रहेंगे। भाई कुछ जिलों में 5 मार्च की भी छुट्टी रहेगी।

प्रशासन द्वारा अतिरिक्त छुट्टी का निर्णय

वहीं दूसरी ओर बता दें, 3 मार्च की छुट्टी को लेकर जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा भी छुट्टियां घोषित की जा रही थीं अभी इससे पहले उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 3 मार्च को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी। यहां 3 मार्च को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में यहां 1 मार्च से 4 मार्च तक लगातार स्कूल बंद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के एक अन्य जिले में 5 मार्च को भी छुट्टी घोषित की गई है। बांदा में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार 5 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यहां 1 मार्च, 2 मार्च, 3 मार्च,4 मार्च और 5 मार्च की छुट्टी रहेगी।

यह देखें – होली पर अब 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल, 3 और 5 मार्च की छुट्टी को लेकर इन ज़िलों में आदेश जारी 

3 मार्च की छुट्टी घोषित

सरकारी कर्मचारी, शिक्षकों के विभागों और बच्चों के लिए 3 मार्च की छुट्टी को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। होली के त्योहार के बीच एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है अब चार से पांच दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। कर्मचारी और शिक्षक संगठनों द्वारा 3 मार्च की छुट्टी घोषित करने की मांग लगातार की जा रही थी। कर्मचारियों की मांग पर सरकार द्वारा 3 मार्च की छुट्टी घोषित कर दी है अब एक लंबा वीकेंड मिलेगा, जिससे होली पर लंबी छुट्टियां मिल जाएंगी। वहीं, ऐसे शिक्षक-कर्मचारी जो छुट्टियों में घर जाते हैं, उनके लिए भी काफी राहत मिलेगी।