प्री प्राइमरी स्कूलों में ECCE एजुकेटर के लिए नया नोटिस जारी, जानें कैसे होगा चयन UP ECCE Educator Update

Published on: February 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP ECCE Educator Update: उत्तर प्रदेश में प्री प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई से जुड़े ईसीसीई एजुकेटर पदों को लेकर ताजा स्थिति सामने आई है। राज्य में करीब 8800 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है और वर्तमान में दो जिलों में नया नोटिस जारी हुआ है। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति आउटसोर्स एजेंसी  के माध्यम से कराई जा रही है और चयन तय नियमों के आधार पर होगा। इन पदों पर तैनात लोग आंगनवाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ा काम संभालेंगे। जिला स्तर पर पदों की संख्या तय है और प्रक्रिया अभी जारी है। विभाग ने साफ किया है कि उम्मीदवारों का चयन तय योग्यता और दस्तावेज जांच के बाद किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जो प्री प्राइमरी स्कूलों में ईसीसी एजुकेटर की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अच्छा अवसर है।

बलरामपुर और कुशीनगर के लिए नोटिस

जारी नोटिस के अनुसार बलरामपुर और कुशीनगर जिले में ईसीसीई एजुकेटर पदों को भरा जा रहा है। बलरामपुर जिले में 131 पद और कुशीनगर जिले में 150 पद तय किए गए हैं। दोनों जिलों में तैनाती आंगनवाड़ी केंद्रों पर दी जाएगी जहां छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और प्रारंभिक कौशल विकसित करना इनका प्रमुख उद्देश्य है। विभाग के अनुसार दोनों जिलों में प्रक्रिया वर्तमान में जारी है और तय नियमों के अनुसार आगे बढ़ रही है। पदों से जुड़ी संख्या और तैनाती की जानकारी जिला स्तर पर तय की गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना से पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Also Read – CTET की दोवारा परीक्षा कराए जाने को लेकर अधिसूचना जारी, आंसर की और रिजल्ट में हो सकती है देरी

वर्किंग टीचर्स के लिए स्पेशल टीइटी, पासिंग मार्क्स में दी गई छूट

आरटीई से पहले नियुक्त शिक्षकों को क्या मिलेगी TET छूट? शिक्षकों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज

ECCE Educator Overview

पद का नामECCE Educator
कुल पद8800 (लगभग)
जिलेबलरामपुर, कुशीनगर
बलरामपुर पद131
कुशीनगर पद150
मासिक मानदेय₹10313
वेतन सीमा₹10001 – ₹20000
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
योग्यतास्नातक + NTT / CT Nursery / DPSE
चयन प्रक्रियामेरिट के आधार पर
प्रक्रिया माध्यमथर्ड पार्टी
अंतिम तिथि01 मार्च 2026 / 26 फरवरी 2026

योग्यता उम्र सीमा और जरूरी दस्तावेज

प्री प्राइमरी स्कूलों में इसी एजुकेटर के लिए योग्यता की बात की जाए तो इन पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना जरूरी है और कम से कम पचास प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, सीटी नर्सरी या प्री स्कूल एजुकेशन डिप्लोमा मान्य रखा गया है। होम साइंस विषय वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं। उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष तय है और आरक्षण के नियम लागू हैं। आवेदन से जुड़े जरूरी कागज नीचे दिए गए हैं।

• आधार कार्ड
• शैक्षिक प्रमाण पत्र
• प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
• निवास प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटो

चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

ईसीसीई एजुकेटर पदों पर चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया थर्ड पार्टी के माध्यम से पूरी हो रही है। विभाग के अनुसार चयन सूची तैयार होने के बाद जिला स्तर पर तैनाती दी जाएगी। इन पदों के लिए मासिक मानदेय लगभग 10313 रुपये तय है, जबकि वेतन सीमा 10001 से 20000 रुपये के बीच बताई गई है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 01 मार्च 2026 और 26 फरवरी 2026 तय है, जिसके अनुसार दोनों जिलों में प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर चल रही है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो ECCE एजुकेटर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

Important Links