PM Kisan 22वीं किस्त में अब मिलेंगे ₹3000, इन किसानों को सरकार ने दी राहत

Published on: February 24, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Kisan 22वीं Installment Payment Increase: पीएम किसान योजना की आने वाली किस्त जल्दी जारी होने वाली है। इस योजना के अंतर्गत 22वीं किस्त के रूप में ₹2000 प्रत्येक किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। लेकिन 22वीं किस्त में कुछ किसानों को ₹2000 की जगह ₹3000 दिए जाएंगे। सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद किसानों को यह लाभ मिलेगा। बता दें 22वीं किस्त का इंतजार करोड़ों किसानों को बेसब्री से है। आइए जानते हैं किन किसानों को ₹2000 की जगह ₹3000 22वीं किस्त के रूप में मिलेंगे।

किन किसानों को मिलेंगे ₹3000

सरकार द्वारा 3 महीने के अंतराल पर तीन समान किस्तों में ₹6000 किसानों के खाते में दिए जाते हैं। एक किस्त में ₹2000 किसानों को मिलते हैं। लेकिन पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के रूप में बिहार के किसानों को ₹3000 मिलेंगे। पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को जहां ₹6000 सालाना मिलते हैं। तो वहीं बिहार के किसानों के लिए ₹6000 की बजाय ₹9000 मिलेंगे। यानी हर किस्त में ₹2000 की जगह ₹3000 किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। इस तरह पूरे वर्ष में किसानों को ₹3000 का अतिरिक्त लाभ होगा।

वित्त मंत्री ने की घोषणा

बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त को लेकर राज्य विधानसभा में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा यह बड़ी घोषणा की गई थी। उनके अनुसार केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतिरिक्त राज्य सरकार भी किसानों को 1 साल में ₹3000 अतिरिक्त देगी। यह राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। और सीधा लाभ किसानों को मिल सकेगा।

पीएम किसान योजना के लिए फार्मर आईडी जरूरी

जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी होना जरूरी है। यानी अगर 22वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। तो किसानों को किसान पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनवा लेना चाहिए। ऐसे सभी किसान जिनके पास अब किसान फार्मर आईडी नहीं होगी। उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

कब तक जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का इंतजार देश भर के करोड़ों किसान कर रहे हैं। और सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त कब जारी की जाएगी। इस बारे में सरकार ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि होली से पहले घोषणा की जा सकती है। हालांकि सरकार की आधिकारिक सूचना का इंतजार है।

यह भी पढ़ें – पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर आई बड़ी जानकारी? जानें कब होगी जारी 

यूपी के 19 लाख किसानों के काटे गए नाम

इसके साथ साथ यह भी बता दें कई राज्यों में पीएम किसान योजना से किसानों के नाम काटे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में ही अकेले 19 लाख से अधिक किसानों के नाम 22वीं किस्त से रोके गए हैं। जिसकी आधिकारिक जानकारी सरकार द्वारा साझा की गई है। इसके अतिरिक्त कई अन्य राज्यों के किसानों के भी नाम काटे गए हैं। जिसके पीछे प्रमुख कारण पीएम किसान योजना की गाइडलाइन का पालन नहीं करना है। बहुत से किसान अपात्र होने के कारण इस गाइडलाइन में तय की गई पात्रता को पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए सभी किसानों को ऐसे चिन्हित किया गया है। ऐसे किसान जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का स्वामित्व प्राप्त किया है। उन किसानों के पैसे भी रोके जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ परिवार के एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं। या फिर पति पत्नी दोनों या परिवार का वयस्क और नाबालिग सदस्य दोनों लाभ ले रहे हैं। तो ऐसे किसानों के नाम काटे गए हैं। इसलिए किसानों को अपना नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में चेक कर लेना चाहिए।