रेलवे में 11000 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन, इन छात्रों के लिए मिलेगा अवसर Railway ALP Notification 2026

Published on: February 24, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Railway ALP Notification 2026: ऐसे छात्र जो भारतीय रेलवे में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं उन सभी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। तैयारी के बीच उम्मीदवारों को बेहद ही शानदार मौका मिला है। भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के तकनीकी पदों पर यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है, ऐसे में सभी उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। भारतीय रेलवे द्वारा आदेश जारी कर सभी जोनल रेलवे को सूचना दी गई है।

इन पदों के लिए जारी किया गया है नोटिफिकेशन

भारतीय रेलवे ने 2026 के लिए असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों के लिए घोषणा की है। देशभर के 17 रेलवे जोनों में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। खास बात यह है कि कुछ विशेष राज्यों के उम्मीदवारों को अधिक फायदा होगा। पश्चिम रेलवे जोन भी एक बड़ा हिस्सा है, जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में रिक्तियां रखी गई हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी को चेक कर लेना चाहिए।

क्या रखी गई है योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा के नियमों में छूट भी दी गई है। ऐसे छात्र जो अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आते हैं उनके लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक रखी गई है। आवेदन करने वाले युवाओं को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी मांगा गया है। बता दें जारी विवरण के अनुसार सबसे अधिक पद ईस्ट कोस्ट रेलवे और सेंट्रल रेलवे में स्वीकृत किए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

छात्रों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर

बता दें स्वीकृत पद पे-लेवल 2 के अंतर्गत नियुक्ति की जाएगी। एएलपी रेलवे संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं और लोको पायलट की सहायता करते हैं। चयन प्रक्रिया में संभावित रूप से CBT मोड में परीक्षा आयोजित होगी और दस्तावेज सत्यापन तथा मेडिकल परीक्षण शामिल है। अभी इसका शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है, विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मीदवार पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। रेलवे में लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर है। हजारों युवाओं को स्थायी सरकारी रोजगार का मौका भी मिलेगा। अभ्यर्थियों को विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार है।Railway ALP Notification 2026