केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने का अवसर, देखें शेड्यूल और नोटिफिकेशन की जानकारी KVS Contract Teacher Notification

Published on: February 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

KVS Contract Teacher Notification : केंद्रीय विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक, टीजीटी, पीजीटी के लिए संविदा पर तैनाती की जाएगी। इसके लिए विभिन्न पदों हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ऐसे सभी उम्मीदवार जो केंद्रीय विद्यालय में अंशकालिक संविदा पर शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके पास यह अच्छा अवसर है। टीजीटी, पीजीटी, प्राइमरी शिक्षक के अलावा कई अन्य पदों के लिए भी इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। नए शिक्षा सत्र के लिए अंशकालिक संविदा शिक्षकों का एक पैनल तैयार किया जा रहा है। यह पैनल इंटरव्यू के माध्यम से तैयार होगा। अभ्यर्थियों को केवल इंटरव्यू में पार्टिसिपेट करना है। अगर आप भी केंद्रीय विद्यालय में संविदा शिक्षकों के इस इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, तो नीचे दी गई पूरी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

किन पदों के लिए आयोजित होगा साक्षात्कार

केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज, रायबरेली के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अंशकालिक संविदा शिक्षकों के पैनल तैयार करने के लिए PGT गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और वाणिज्य के लिए अंशकालिक शिक्षकों का चयन किया जाएगा। वहीं TGT के लिए हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए अंशकालिक शिक्षकों का चयन होगा। वहीं प्राथमिक शिक्षक के साथ-साथ स्टाफ नर्स, योग शिक्षक, विशेष शिक्षक, काउंसलर, कंप्यूटर अनुदेशक, आर्ट एवं क्राफ्ट शिक्षक तथा स्पोर्ट्स कोच का चयन भी इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

6 से 11 मार्च के बीच आयोजित होंगे इंटरव्यू

रायबरेली लालगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ के अंतर्गत 2026-27 हेतु संविदा के आधार पर शिक्षकों और अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अलग-अलग विषयों और पदों के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है। इंटरव्यू 6 मार्च 2026 और 11 मार्च 2026 को केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार सुबह 9:00 से 10:00 बजे के बीच पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय द्वारा यह नियमित पदों के लिए चयन नहीं किया जा रहा है, बल्कि संविदा के आधार पर पैनल तैयार किया जा रहा है। TGT, PGT के लिए 6 मार्च को, जबकि प्राथमिक शिक्षकों के साथ अन्य पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 11 मार्च को होगा।

कार्यक्रमतिथि
टीजीटी एवं पीजीटी पदों के लिए साक्षात्कार6 मार्च 2026
प्राथमिक शिक्षक एवं अन्य पदों के लिए साक्षात्कार11 मार्च 2026
पंजीकरण समयसुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
शैक्षणिक सत्र2026–27

चयन के लिए होगा साक्षात्कार

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि से पहले केंद्रीय विद्यालय पहुंचना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अपना भरा हुआ आवेदन फार्म और सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रति होनी चाहिए। यदि अनुभव से संबंधित कोई प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्र उपलब्ध है, तो उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि भी साथ लानी होगी। वहीं उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज जांच के लिए साथ लाने होंगे।

कैसे होगा अंशकालिक शिक्षकों का चयन

केंद्रीय विद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सभी पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी और पहले पैनल तैयार किया जाएगा। वर्ष 2026-27 के दौरान आवश्यकता के अनुसार इसी पैनल से शिक्षकों और अन्य पदों के लिए नियुक्ति की जाएगी। विद्यालय की ओर से उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार जो केंद्रीय विद्यालय अंशकालिक शिक्षकों के पैनल में शामिल होना चाहते हैं, वे केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट raebareillymcf.kvs.ac.in पर जाकर पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर पहुंचकर पंजीकरण करना होगा।Kvs teacher notification 2026