क्या 1 अप्रैल से आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय? कितनी मिलती है सैलरी UP Anganwadi Salary Increase News

Published on: February 24, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Anganwadi Salary Increase News: उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग में 3.10 लाख आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन महिला कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा हाल ही में की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी है। अब उत्तर प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी मानदेय बढ़ोतरी का इंतजार है। शिक्षामित्र और अनुदेशकों को 1 अप्रैल से बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा, तो वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मन में भी अब सवाल उठ रहा है, क्या प्रदेश की 3 लाख से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी 1 अप्रैल 2026 से मानदेय बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा या नहीं।

यूपी सीएम ने मानदेय बढ़ाने की की है घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में शिक्षामित्र, अनुदेशकों के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के अलावा रसोइयों के मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर घोषणा की थी। इसी के बाद, जहां शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा एक बार फिर से कर दी गई है, अब प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मानदेय बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाएँ लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग सरकार के समक्ष रखती रही हैं। हालांकि लंबे समय से मानदेय में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। अब एक बार फिर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है।

वर्तमान में आंगनवाड़ी कार्यकत्री-सहायिका मानदेय

पदकेंद्र सरकार से मानदेयराज्य सरकार से मानदेयमासिक इंसेंटिव / अतिरिक्त भुगतानकुल मासिक मानदेय
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता₹4500₹1500₹2000₹8000
आंगनवाड़ी सहायिका₹2250₹750₹0₹3000

आंगनवाड़ी सैलरी बढ़ाने के बाद कितनी मिलेगी?

वर्तमान की बात की जाए, तो उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रत्येक महीने ₹8000 मानदेय के तौर पर दिए जाते हैं, जिसमें राज्य सरकार, केंद्र सरकार और इंसेंटिव भी शामिल है। कुल मिलाकर ₹8000 प्रत्येक महीने कार्यकर्ता को प्राप्त होते हैं। वहीं आंगनवाड़ी सहायिका की बात की जाए, तो ₹4000 मानदेय के तौर पर दिए जाते हैं। हालांकि सरकार ने शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी को साफ कर दिया है कि ₹8000 मानदेय बढ़ाया जाएगा, लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि सैलरी में ठीक कितनी बढ़ोतरी होगी, लेकिन विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही मानदेय बढ़ोतरी को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है।

यह पढ़ें – शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में ₹8000 तक बढ़ोत्तरी, सीएम योगी की घोषणा 

वर्किंग टीचर्स के लिए स्पेशल टीइटी, पासिंग मार्क्स में दी गई छूट Teacher Tet Qualifying Marks Relaxation Tn

होली पर अब 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल, 3 और 5 मार्च की छुट्टी को लेकर इन ज़िलों में आदेश जारी UP School Holiday March 2026

कितनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा लाभ

जैसा कि सरकार के प्रेस नोट में दिया गया है, वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 1,82,113 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं, वहीं 12,811 आंगनवाड़ी सहायिकाएँ कार्यरत हैं। इन सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बढ़े हुए मानदेय का लाभ दिया जा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 7,952 और आंगनवाड़ी सहायिका के 61,254 पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। कुल मिलाकर राज्य सरकार के इस निर्णय से लगभग तीन लाख से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाभ मिलेगा।

कितना बढ़ सकता है मानदेय

यूपी सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है कि कितना मानदेय बढ़ाया जाएगा। हालांकि शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की संभावनाएँ बढ़ गई हैं। हालांकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय ₹15000, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय न्यूनतम ₹20000 किए जाने की मांग लंबे समय से कर रहा है।