UPTET Notification 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(यूपीटीईटी) नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Published on: February 20, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UPTET Notification 2026: यूपीटीईटी 2026 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार जल्दी समाप्त होने वाला है एग्जाम शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। जो कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upesc.gov.in पर देख सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच कराई जाएगी। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन शुरू करने के लिए आयोग जल्द ही पूरा नोटिस जारी करेगा। जैसे ही आवेदन लिंक एक्टिव होगा, उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

UPTET परीक्षा का पूरा पैटर्न और पेपर डिटेल

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा इस बार भी दो पेपर में होगी। पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वालों के लिए होगा और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के लिए रखा गया है। जो अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें पेपर 1 पास करना होगा, जबकि उच्च प्राथमिक के लिए पेपर 2 पास करना जरूरी रहेगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। हर प्रश्न एक नंबर का होगा और किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी जायेगी।

UPTET 2026 परीक्षा तारीख और जरूरी जानकारी

बता देते हैं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एग्जाम कैलेंडर जारी कर परीक्षा की तारीख साफ कर दी है। परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद पहले प्रोविजनल आंसर की जारी होगी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। इसके बाद फाइनल आंसर की आएगी और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। फिलहाल रिजल्ट की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026
आयोग का नामउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
परीक्षा तिथि2 जुलाई से 4 जुलाई 2026
कुल प्रश्न150
कुल समय150 मिनट
नेगेटिव मार्किंगनहीं
भाषाहिंदी और अंग्रेजी

आवेदन शुल्क की जानकारी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में आवेदन करते समय श्रेणी के अनुसार फीस जमा करनी होगी।

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए एक पेपर का शुल्क ₹600 और दोनों पेपर का ₹1200 रहेगा
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक पेपर का ₹400 और दोनों का ₹800 शुल्क तय किया गया है
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर हेतु ₹100 और दोनों पेपर के लिए ₹200 फीस रखी गई है

जो उम्मीदवार दोनों पेपर देना चाहते हैं उन्हें दोनों का अलग-अलग शुल्क भरना होगा।

यह पढ़ें – UPTET Syllabus 2026: परीक्षा से पहले देखें यूपीटीईटी का लेटेस्ट सिलेबस

योग्यता और आयु सीमा

यूपीटीईटी 2026 में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं।

  • आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए
  • साथ में बीएड, डीएलएड, डीएड, बीएलएड या बीटीसी जैसी मान्य डिग्री होनी चाहिए

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

Exam Pattern UPTET Paper 1

SubjectQuestions
Child Development & Pedagogy30
Language 1 (Hindi)30
Language 2 (English/Sanskrit/Urdu)30
Mathematics30
Environmental Studies30
Total150

Exam Pattern UPTET Paper 2

SubjectQuestionsMarks
Child Development & Pedagogy3030
Language 1 (Hindi)3030
Language 2 (English/Sanskrit/Urdu)3030
Mathematics & Science / Social Studies6060
Total150150

UPTET 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के बाद आवेदन का लिंक एक्टिव किया जाएगा एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आवेदन कर सकेंगे-

  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है
  • अब यहां यूपीटीईटी 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करना है
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी है
  • अंत में सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं
  • अंत में श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा और इसके बाद फाइनल सबमिट करके प्रिंटआउट ले लेना है।

आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तृत नोटिस में दी जाएगी, जिसे ध्यान से पढ़ना जरूरी रहेगा।

यह पढ़ें – CTET Answer Key 2026: सीटीईटी ऑफिशियल उत्तर कुंजी जल्द जारी, जानें आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया

UPTET 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा से लगभग 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र मिलेगा जिन्होंने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया होगा। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी जानकारी भेजी जा सकती है। फिलहाल अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना चाहिए।

आंसर की और आपत्ति की प्रक्रिया

UPTET 2026 परीक्षा होने के करीब 15 दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न पर आपत्ति हो तो वह ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकेगा। इसके लिए संबंधित प्रमाण अपलोड करना जरूरी होगा। सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

कब जारी हो सकता है यूपीटीईटी नोटिफिकेशन 2026?

यूपीटीईटी नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर आधिकारिक रूप से अधिसूचना तो जारी नहीं की गई है लेकिन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा दी गई सूचना के अनुसार यूपीटीईटी नोटिफिकेशन परीक्षा से 3 महीने पहले जारी किया जाएगा इस अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन मार्च यानी कि अगले महीने में जारी होगा नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह पढ़ें – UP RTE Admission 2026: 21 फरवरी से दूसरे चरण के आवेदन शुरू, निजी स्कूलों में करायें फ्री एडमिशन