CTET Answer Key 2026: फरवरी में आयोजित CTET परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों को CTET Answer Key का इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब किसी भी समय CTET फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है। जिसका इंतजार करीब 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवार कर रहे हैं। CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित हुई थी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपने संभावित अंक का अंदाजा लगा पाएंगे जिससे रिजल्ट से पहले स्थिति साफ हो जाएगी। सीबीएसई द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी उसके बाद आपत्ति लेने के लिए एक बार फिर से विंडो खोली जाएगी। सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीटेट परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की चेक कर सकते हैं।
करीब 25 लाख उम्मीदवारों ने दी CTET 2026 परीक्षा
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार CTET फरवरी 2026 परीक्षा के लिए कुल 25 लाख 30 हजार 436 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा सफलतापूर्वक 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई। बोर्ड फिलहाल प्रोविजनल आंसर की जारी करने की प्रक्रिया में जुटा है हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार CTET उत्तर कुंजी अब किसी भी समय जारी की जा सकती है।
पहले प्रोविजनल फिर फाइनल आंसर की जारी होगी
बता दें जारी होने वाली आंसर की पहले प्रोविजनल होगी जिसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इस प्रक्रिया के चलते उम्मीदवार रिजल्ट से पहले ही अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे और गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए बोर्ड द्वारा दो दिन के लिए आवेदन विंडो खोली जाएगी जिस दौरान अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए जरूरी बातें
- प्रश्न नंबर और सही उत्तर का प्रमाण देना होगा
- सपोर्ट में जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा
- निर्धारित शुल्क जमा करना होगा
- तय समय सीमा के भीतर ही आपत्ति मान्य होगी
- अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही उत्तर कुंजी चैलेंज करने के लिए आवेदन करना होगा।
CTET में पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
CTET परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है जिसमें अलग अलग वर्गों के लिए पासिंग अंक तय हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 90 अंक लाने जरूरी हैं जबकि एससी एसटी ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 82 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसी आधार पर उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है। सीटेट प्रमाण पत्र की वैलिडिटी लाइफटाइम होती है। एक बार परीक्षा पास करने के बाद जीवन भर के लिए प्रमाण पत्र वैलिड माना जाएगा।
Also Read – UPTET Syllabus 2026: परीक्षा से पहले देखें यूपीटीईटी का लेटेस्ट सिलेबस
UP Police Exam Date Notice: यूपी पुलिस भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी
CTET Answer Key 2026 कैसे देखें
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की आधिकारिक प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in खोलें
- होम पेज पर CTET Feb 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें
- अपने पेपर सेट A B C या D की आंसर की स्क्रीन पर देखें
- आंसर की डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
अगर अभ्यर्थियों को सीटेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी के किसी भी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो निर्धारित शुल्क जमा करके निर्धारित प्रक्रिया से उसे प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं हालांकि इसके लिए उन्हें एविडेंस उपलब्ध कराना होगा अगर उनकी आपत्ति सही पाई जाती है तो उन्हें अतिरिक्त अंक दिया जाएगा और अगर उनकी आपत्ति संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो अंक नहीं मिलेगा और आवेदन शुल्क भी वापस नहीं किया जाएगा।
Important Links
| जानकारी | लिंक |
|---|---|
| CTET Official Website | Click Here |
| CTET Answer Key | Click Here (Available Soon) |
