NEET UG 2026 Application Form:नीट यूजी 2026 की आवेदन फॉर्म भरने का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार जल्दी समाप्त हो सकता है NEET यूजी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लेकर हाल के दिनों में छात्रों के बीच लगातार सवाल सामने आ रहे हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन की तारीख को लेकर जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारी वेबसाइट से आवेदन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज और क्या प्रक्रिया होगी आईए जानते हैं।
फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है NEET UG रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से फिलहाल अभी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो NEET UG के आवेदन आमतौर पर फरवरी महीने में शुरू किए जाते रहे हैं। इसी आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि NEET UG 2026 का रजिस्ट्रेशन फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को लगभग 1 महीने का समय आवेदन करने के लिए दिया जा सकता है।
ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा NEET UG आवेदन फॉर्म
NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में ही संपन्न कराई जाती है इस बार भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, जहां व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण भरने के साथ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा। जिसे भविष्य के लिए प्रिंट करके रखना होगा जिससे एडमिट कार्ड सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने में मदद मिलेगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने होंगे। सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी जिसमें मुख्य तौर पर कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र, कक्षा 12वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, वैध पहचान पत्र और आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) शामिल हैं। इन सभी दस्तावेजों के साथ NEET यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क क्या रह सकता है?
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा पिछले वर्ष के पैटर्न के अनुसार NEET UG आवेदन शुल्क में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं मानी जा रही है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1700 रुपये, OBC और EWS वर्ग के लिए 1600 रुपये तथा SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये रहने की उम्मीद है। अंतिम शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद स्पष्ट होगी। अगर कोई भी बदलाव आवेदन शुल्क में किया जाता है तो इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
NEET UG 2026 परीक्षा पैटर्न
NEET UG परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होती है। सही उत्तर पर चार अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाता है। इस बार भी NEET यूजी 2026 की परीक्षा पुराने एग्जाम पैटर्न परी आयोजित कराए जाने की तैयारी है। अगर किसी भी तरह का कोई बदलाव किया जाता है तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इसकी जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन में देखने को मिलेगी।
एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि
नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होकर एग्जाम और रिजल्ट जारी करने तक की प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किया जाएगा NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग दो से तीन सप्ताह पहले जारी किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन मई 2026 में होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि परिणाम जून महीने तक घोषित किए जा सकते हैं। इन तारीखों की पुष्टि आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही होगी। सभी जानकारी अधिकारी पद सूचना जारी होने के बाद प्राप्त होगी।
आधिकारिक जानकारी पर ही करें भरोसा
NEET UG 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को किसी भी अपुष्ट सूचना या गैर-आधिकारिक लिंक से बचने और समय-समय पर आधिकारिक अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक अधिसूचना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी नहीं की गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है फरवरी के प्रथम सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है फिलहाल छात्रों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।
